फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Husband dies, wife injured in road accident

Gorakhpur News: सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल

Mon, 26 Feb 2024 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Husband dies, wife injured in road accident
- गगहा इलाके में हुई घटना, घायल को भर्ती कराया गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गगहा (गोरखपुर)। ब्लाॅक मुख्यालय गगहा के सामने चारपहिया वाहन की ठोकर से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। सीएचसी गगहा में दोनों का प्राथमिक उपचार हुआ, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पति धनंजय पांडेय (42) की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवकली निवासी 42 वर्षीय धनंजय पांडेय पत्नी कंचन पांडेय के साथ रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे गोरखपुर की तरफ से बाइक से आ रहे थे। वह अभी गगहा ब्लॉक मुख्यालय के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे अज्ञात चारपहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे पति-पत्नी घायल हो गए। घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गगहा लाया गया, जहां दोनों का प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में धनंजय पांडेय की मौत हो गई। घायल पत्नी कंचन पति की मौत होने से बेसुध हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed