{"_id":"6a553d8e8cc88d7582093f23","slug":"husband-did-not-consummate-the-marriage-for-two-years-demanded-five-lakh-rupees-for-medical-treatment-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1384307-2026-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दहेज और प्रताड़ना: 2 साल तक पति ने नहीं बनाए वैवाहिक संबंध, इलाज के नाम पर मांगे 5 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज और प्रताड़ना: 2 साल तक पति ने नहीं बनाए वैवाहिक संबंध, इलाज के नाम पर मांगे 5 लाख रुपये
Tue, 14 Jul 2026 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:03 AM IST
सार
महिला के अनुसार, उसकी शादी 19 नवंबर 2021 को लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। शादी में मायके वालों ने करीब 10 से 15 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल में उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन
विस्तार
गोरखनाथ क्षेत्र की 30 वर्षीय विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि शादी के बाद पति ने करीब दो साल तक वैवाहिक संबंध नहीं बनाए। पति बीमारी और दवा के कोर्स की बात कहकर दूरी बनाए रखता था।
विज्ञापन
इलाज की बात कहने पर मायके से पांच लाख रुपये का दबाव बनाया। विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। महिला ने तहरीर में बताया कि पति की समस्या के इलाज के लिए सितंबर 2025 में लखनऊ के मेट्रो हॉस्पिटल लेकर गई थी। डॉक्टर ने जांच के लिए सैंपल मांगा लेकिन प्रयास के बाद भी पति सैंपल नहीं दे पाए।
विज्ञापन
आरोप है कि इसके बाद पति घबराहट की बात कहते हुए अस्पताल से चले गए। आरोप है कि इसके बाद ससुराल पक्ष इलाज के खर्च का हवाला देकर मायके से पांच लाख रुपये की मांग करने लगा। रुपये देने से इन्कार करने पर उसके साथ मारपीट की गई और घर से निकाल दिया गया। आरोप है कि इलाज की बात करने पर ससुराल वाले नाराज हो जाते थे और विरोध करने पर मारपीट करते थे।
विज्ञापन
महिला के अनुसार, उसकी शादी 19 नवंबर 2021 को लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। शादी में मायके वालों ने करीब 10 से 15 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल में उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता ने बताया कि ससुर की पहले ही मौत हो चुकी है। ससुराल में पति के अलावा सास, देवर, ननद और पति के मामा रहते हैं।
गोरखनाथ थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति, सास, देवर, ननद समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गोरखनाथ थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति, सास, देवर, ननद समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।