फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Husband caught woman with lover, called police, wife said - will go with lover only

सात जन्मों के वादे टूटे: महिला को प्रेमी संग पति ने पकड़ा, बुलाई पुलिस, पत्नी बोली- प्रेमी के साथ ही जाऊंगी

Tue, 05 Sep 2023 10:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 05 Sep 2023 10:19 AM IST
सार

रात्रि में पति-पत्नी खाना खाकर कमरे सो रहे थे। गर्मी होने पर पति बरामदे में सोने चला गया। उसी दौरान मौका पाकर प्रेमी कमरे घुस गया। कमरे से आवाज आने पर पति की नींद खुल गई और वह कमरे में गया तो दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया।

विज्ञापन
Husband caught woman with lover, called police, wife said - will go with lover only
सांकेतिक फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में सहजनवां इलाके के एक गांव में रविवार की रात में पत्नी को पति ने उसके प्रेमी संग पकड़ लिया। कमरे में दोनों को एक साथ देखकर गुस्से में आए पति ने हंगामा शुरू कर दिया और पुलिस बुला ली। इस बीच मौका पाकर प्रेमी फरार हो गया। अगले दिन पुलिस ने सोमवार को पत्नी, पति और दोनों के घरवालों को बुलाकर समझौते की कोशिश की, लेकिन महिला प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ी रही। देर शाम तक पुलिस दोनों परिवारों को समझाने में जुटी रही।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सहजनवां थाना क्षेत्र के एक गांव में रात्रि में पति और पत्नी खाना खाकर कमरे सो रहे थे। गर्मी होने पर पति बरामदे में सोने चला गया। उसी दौरान मौका पाकर प्रेमी कमरे घुस गया। कमरे से आवाज आने पर पति की नींद खुल गई और वह कमरे में गया तो दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। अंदर का नजारा देखकर पति ने हंगामा शुरू कर दिया। शोर सुनकर पड़ोस के लोग भी जुट गए। मौका देख प्रेमी फरार हो गया। वह भी पड़ोस का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पति ने पुलिस को दी। पुलिस ने सुबह दोनों को थाने पर बुलाया। पत्नी, दो बच्चे की मां भी है। दोनों पक्षों के बीच पुलिस ने समझौता करने का प्रयास किया, लेकिन पत्नी आशिक के साथ जाने के लिए अड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्र ने कहा कि पति-पत्नी को थाने पर बुलाया गया था। पत्नी, पति के साथ जाने के लिए तैयार नहीं है। परिवारों के बीच बातचीत जारी है। तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed