{"_id":"5fd4e5a9436d00773a7087f8","slug":"husband-broke-marriage-to-wife-for-talking-on-phone-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सिपाही करते थे महिला से फोन पर बातचीत, पति ने कहा- 'खत्म हुआ रिश्ता'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सिपाही करते थे महिला से फोन पर बातचीत, पति ने कहा- 'खत्म हुआ रिश्ता'
Sat, 12 Dec 2020 09:16 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 12 Dec 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुलरिहा थाने में तैनात दो सिपाही एक महिला से फोन पर बातचीत और चैटिंग करते थे। जानकारी होने पर पति ने रिश्ता तोड़ दिया। महिला की मां ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर सिपाहियों की शिकायत की है। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ चौरीचौरा को सौंपी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पिपराइच इलाके की रहने वाली महिला ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि वर्ष 2017 में उनकी बेटी की शादी खजनी क्षेत्र में हुई थी। एक साल पहले उनका दामाद नौकरी करने विदेश चले गए। जिसके बाद बेटी मायके चली आई।
विज्ञापन
गुलरिहा थाने के भटहट चौकी पर तैनात दो सिपाही एक मामले की जांच करने गांव में आए थे। इसी दौरान उन्होंने बेटी का मोबाइल नंबर लेकर उससे बातचीत शुरू कर दी। एक साल बाद दामाद विदेश से लौटा तो बेटी को ससुराल ले गया। दोनों सिपाही इस बीच भी फोन पर बेटी से बातचीत और चैटिंग करते थे। इसकी जानकारी दामाद को हुई तो ससुराल के लोगों ने बेटी को मायके लाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
सीओ चौरीचौरा दिनेश सिंह ने बताया कि आरोपों की जांच हो रही है। महिला, उसकी मां और दोनों सिपाहियों को बयान के लिए बुलाया गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।