फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Husband and wife died together in deoria

पत्नी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका पति, दस घंटे बाद मौत, एक साथ जली दोनों की चिता

Mon, 14 Dec 2020 11:16 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया/रामपुर कारखाना।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया/रामपुर कारखाना। Published by: vivek shukla Updated Mon, 14 Dec 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
Husband and wife died together in deoria
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव में पत्नी की मौत के 10 घंटे बाद पति की भी मौत हो गई। दोनों की अर्थी एक साथ उठी तो वहां मौजूद हर कोई रो पड़ा। बता दें कि पटनवापुल पर स्थित छोटी गंडक नदी किनारे दोनों का दाह संस्कार हुआ।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रामपुर कारखाना विकासखंड के सारंगपुर गांव में प्रभावती देवी (58) की तबियत कुछ दिन से खराब चल रही थी। पति कुबेर पांडेय और बेटा बजरंगी, क्षत्रिय और गोबर पांडेय उनकी देखभाल में लगे थे।
विज्ञापन


शनिवार की देर रात प्रभावती की मौत हो गई। दाह संस्कार रविवार की सुबह करने का परिजनों ने फैसला किया। ग्राम प्रधान श्रीनिवास यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्कू पांडेय समेत दर्जनों ग्रामीणों की देखरेख में तड़के प्रभावती की अर्थी सजने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 8 बजे तक मृतका की अर्थी सज गई और परिजन उन्हें घाट पर ले जाने की तैयारी करने लगे। यह देख गुमसुम बैठे मृतका के पति कुबेर पांडेय (60) बदहवास हो गए। थोड़ी देर बाद ही उनकी भी मौत हो गई। इस बात की जानकारी मिलते ही आसपास के गांव के लोग सारंगपुर पहुंच गए। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों की अर्थी सजानी शुरू कर दी।

दोपहर बाद ग्रामीण दोनों की अर्थी लेकर देवरिया-कसया मार्ग स्थित पटनवापुल छोटी गंडक नदी किनारे पहुंचे। परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में छोटे पुत्र ने दोनों को मुखाग्नि दी। एक साथ पति-पत्नी की चिता जलते देख घाट पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed