फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Husband accused in Mamta murder case said I hated her

ममता हत्याकांड: 'पत्नी ने नहीं मानी मेरी बात... कर रही थी आनाकानी', बीवी को मारकर पति बोला- मुझे उससे नफरत थी

Fri, 05 Sep 2025 02:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, पादरी बाजार/गुलरिहा
अमर उजाला ब्यूरो, पादरी बाजार/गुलरिहा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 05 Sep 2025 02:27 PM IST
सार

विश्वकर्मा और ममता विवाद के बाद अलग रहने लगे थे। दोनों एक-दूसरे पर संदेह करते थे। विश्वकर्मा के कई महिलाओं से संबंध होने के कारण ममता नाराज होकर उससे अलग रह रही थीं।

विज्ञापन
Husband accused in Mamta murder case said I hated her
ममता मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ममता हत्याकांड के आरोपी पति विश्वकर्मा चौहान को शाहपुर पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने मामले में देर रात ममता की बेटी मुक्ति की तहरीर पर पुलिस ने गुलरिहा थाना क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर दो निवासी विश्वकर्मा चौहान के खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ की।

विज्ञापन

जेल जाने से पहले आरोपी पति विश्वकर्मा चौहान ने पुलिस को बताया, मैं किसी भी हाल में ममता को एक भी रुपये भी नहीं देना चाहता था। वो खेत अपने नाम करने का दबाव बना रही थी। मुझे उससे नफरत थी। दोनों लोग आपसी सहमति से अलग हो रहे थे। मगर वह गवाही देने में आनाकानी कर रही थी। उसकी वजह से तलाक की प्रक्रिया रुक गई थी। वह कई बार ममता से गवाही देने के लिए कह चुका था, लेकिन वह मान नहीं रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोला- अब मुझे रुपये देने की चिंता नहीं
पूछताछ में आरोपी विश्वकर्मा चौहान ने पुलिस को बताया कि वह तलाक चाहता था, लेकिन ममता की ओर से बेटी के भरण-पोषण को लेकर दबाव बनाए जाने से वह नाराज था। इसी नाराजगी में उसने बुधवार शाम ममता की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने यह भी बताया कि उसे पत्नी की मौत का दुख नहीं है, बल्कि अब उसे कोई रुपये देने की चिंता नहीं होगी। 

विज्ञापन

इधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद ममता का शव उसके भाई और अन्य रिश्तेदारों को सौंप दिया। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। ममता के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। उनके तीन भाई लुधियाना में रहते हैं। ममता की हत्या के बाद उनके मोबाइल से नंबर निकालकर पुलिस ने भाई संदीप को सूचना दी। ममता के तीन भाई संदीप चौहान, शनि चौहान और सुभाष चौहान हैं।

पुलिस की सूचना पर वे बृहस्पतिवार दोपहर गोरखपुर पहुंचे और ममता की बेटी को अपने साथ ले गए। इधर, वारदात के बाद एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसमें ममता जमीन पर पड़ी दिखाई देती हैं और पास कोई व्यक्ति उन्हें उठाने की कोशिश करता दिखाई देता है।

दोनों एक दूसरे पर करते थे संदेह 
विश्वकर्मा और ममता विवाद के बाद अलग रहने लगे थे। दोनों एक-दूसरे पर संदेह करते थे। विश्वकर्मा के कई महिलाओं से संबंध होने के कारण ममता नाराज होकर उससे अलग रह रही थीं। वहीं, विश्वकर्मा को भी ममता पर किसी युवक के साथ संबंध का संदेह था।

आरोपी का भतीजे था शातिर लुटेरा
विश्वकर्मा का भतीजा नामी लुटेरा था। वर्ष 2018 में उसकी हत्या हो गई थी, जिसके बाद से विश्वकर्मा को भी अपनी हत्या का भय सताने लगा था। इसके बाद उसने खुद की सुरक्षा के लिए वर्ष 2019 में उसने अवैध तरीके से पिस्टल खरीदी। उसे वह साथ में लेकर चलता था। बुधवार शाम उसने उसी पिस्टल से पत्नी ममता की हत्या की थी। पुलिस ने उसके पास से पिस्टल भी बरामद कर ली है।

घटनास्थल पर नहीं मिले खून के निशान
गोली लगने के बाद महिला के शरीर से खून नहीं गिरा। पुलिस के मुताबिक महिला के सीने में गोली लगने पर मामूली खून के निशान थे। जमीन पर कहीं भी खून नहीं गिरा था।

बेटी बोली- पिता के कई लड़कियों से थे संबंध
मां की हत्या के बाद 13 साल की बेटी ने पिता के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज कराया। बच्ची, शाहपुर में ही स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। बताया कि पिता का कई लड़कियों से अफेयर था। इसलिए वह मम्मी को परेशान करते थे। बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी।

मां को खोने के बाद अकेली पड़ गई मासूम
ममता की बेटी मुक्ति ने अपनी मां को खो दिया और पिता के खिलाफ कानूनी लड़ाई में अकेली पड़ गई। पड़ोसियों ने बताया कि ममता हमेशा अपने परिवार और बेटी के भविष्य के लिए लड़ती रहीं लेकिन तलाक और रुपयों के विवाद ने उनके जीवन को भयावह मोड़ पर ला दिया। पूरे इलाके में शोक और डर का माहौल है। यह घटना याद दिलाती है कि पारिवारिक कलह, शक, तलाक और रुपयों के झगड़े कैसे किसी की जिंदगी को हमेशा के लिए बदल सकते हैं।

चार भाइयों में सबसे छोटा है हत्यारोपी
आरोपी विश्वकर्मा चार भाइयों धर्मेंद्र चौहान, राजेश चौहान और बबलू के बाद सबसे छोटा है। तीनों भाई अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। जबकि विश्वकर्मा अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ घर पर रहता था। उसके पिता रेलवे कारखाने से लगभग 12 साल पहले रिटायर हुए थे।

बुजुर्ग पिता ने बताया कि कुछ माह पहले विश्वकर्मा चौहान ने अपने हिस्से की जमीन पिता से रजिस्ट्री कराने के बाद करीब 35 लाख रुपये में बेच दी थी। ममता को जब इसकी जानकारी हुई तो वह रुपये की मांग करने लगी थीं। इसके बाद से विवाद और बढ़ गया था।

संबंधित वीडियो-



यह भी पढे़ं- UP: 25 वर्ष तक लाचार पत्नी की सेवा की... अचानक हुई बीवी की मौत, पति ने भी तोड़ा दम; चर्चा में दोनों का प्यार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed