फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Hunger strike demanding Advocates' Protection Bill called off following assurances.

Gorakhpur News: अधिवक्ता प्रोटेक्शन बिल की मांग को लेकर अनशन, आश्वासन पर समाप्त

Sun, 06 Sep 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 06 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Hunger strike demanding Advocates' Protection Bill called off following assurances.
गोरखपुर। अधिवक्ता प्रोटेक्शन बिल लागू कराने समेत अन्य मांगों को लेकर अधिवक्ता मुकुल कुमार शाही ने शनिवार को उप जिलाधिकारी सदर कार्यालय के समक्ष अनशन शुरू किया। उप जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद उन्होंने अनशन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

मुकुल के मुताबिक उप जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि अधिवक्ता प्रोटेक्शन बिल पास कराने की मांग से संबंधित पत्र शासन को भेजा जाएगा और उसकी एक प्रति अधिवक्ता को भी दी जाएगी। साथ ही 45 दिन के भीतर मुख्यमंत्री से संघर्ष समिति के 20 वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिवक्ताओं की वार्ता कराने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि 45 दिन में मांग पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो आमसभा की बैठक बुलाकर सभी अधिवक्ताओं की राय ली जाएगी। इसके बाद आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी। वहीं, अधिवक्ता के भूमि से कथित अवैध निर्माण हटाने के लिए जीडीए, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई है। टीम मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed