{"_id":"612105eb8ebc3e7a0705db53","slug":"hundreds-of-pilgrims-stranded-at-jammu-station-due-to-cancellation-of-trains","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन का असर: जम्मू स्टेशन पर फंसे सैकड़ों श्रद्धालु, अमरनाथ-जम्मूतवी स्पेशल सहित आठ ट्रेनें निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन का असर: जम्मू स्टेशन पर फंसे सैकड़ों श्रद्धालु, अमरनाथ-जम्मूतवी स्पेशल सहित आठ ट्रेनें निरस्त
Sat, 21 Aug 2021 07:35 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 21 Aug 2021 07:35 PM IST
सार
शाहपुर के शैलेश ने बताया कि अमरनाथ से वे लौटने वाले थे लेकिन जब स्टेशन पहुंचे तो पता चला कि ट्रेन निरस्त है। अब समझ में नहीं आ रही है कि कैसे वापस आएंगे।
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : शटरस्टॉक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के चलते रेल प्रशासन ने अमरनाथ स्पेशल, जम्मूतवी-गोरखपुर स्पेशल सहित आठ ट्रेनें निरस्त कर दी है। वहीं अमृतसर से 22 अगस्त को चलने वाली 05734 अमृतसर-कटिहार स्पेशल दिल्ली से चलाई जाएगी। जिसके चलते माता वैष्णो देवी का दर्शन कर लौट रहे काफी संख्या में श्रद्धालु जम्मू स्टेशन पर ही फंस गए हैं।
विज्ञापन
जम्मू स्टेशन पर ट्रेनों के चलने के बारे में सटीक जानकारी नहीं मिलने से यात्री परेशान हैं। आजाद नगर पूर्वी निवासी अतुल चंद ने बताया कि शनिवार को उनकी ट्रेन निरस्त हो गई। वे माता-पिता व रिश्तेदार के साथ दर्शन करके लौट रहे थे। स्टेशन पर यह भी पता नहीं चल पा रहा है कि ट्रेनें कब चलेगी।
विज्ञापन
यही नहीं स्टेशन परिसर के बाहर जाने के बाद प्रवेश भी नहीं मिल रहा है। अब तो रात भर प्लेटफॉर्म पर ही गुजारना पड़ेगा। शाहपुर के शैलेश ने बताया कि अमरनाथ से वे लौटने वाले थे लेकिन जब स्टेशन पहुंचे तो पता चला कि ट्रेन निरस्त है। अब समझ में नहीं आ रही है कि कैसे वापस आएंगे। अगर ट्रेन कोई चलेगी भी तो कंफर्म टिकट नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
बहन से राखी भी नहीं बंधवा पाएंगे
ट्रेन के निरस्त होने से रुस्तमुपर के सुशील काफी परेशान हैं। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि मेरी तो पूरी योजना ही बेकार हो गई। प्लानिंग करके चले थे कि रक्षा बंधन के दिन लौट आएंगे। लेकिन अब तो बहन से राखी भी नहीं बंधवा पाएंगे।
निरस्त ट्रेनें...
निरस्त ट्रेनें...
- अमृतसर से 21 अगस्त को चलने वाली 04688 अमृतसर-सहरसा स्पेशल।
- सहरसा से 22 अगस्त को चलने वाली 04687 सहरसा-अमृतसर स्पेशल।
- अमृतसर से 21 अगस्त को चलने वाली 04650 अमृतसर-जयनगर स्पेशल।
- जयनगर से 23 अगस्त को चलने वाली 04673 सहरसा-अमृतसर स्पेशल।
- अमृतसर से 21 अगस्त को चलने वाली 05734 अमृतसर-कटिहार स्पेशल।
- कटिहार से 23 अगस्त को चलने वाली 05733 कटिहार-अमृतसर स्पेशल।
- गुवाहाटी से 25 अगस्त को चलने वाली 05653 गुवाहाटी-जम्मूतवी स्पेशल।
- जम्मूतवी से 21 अगस्त को चलने वाली 02588 जम्मूतवी-गोरखपुर स्पेशल।