फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Humidity and westerly wind made sense of 42 degree heat

नमी और पछुवा हवा ने कराया 42 डिग्री गर्मी का एहसास

Mon, 13 Sep 2021 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Humidity and westerly wind made sense of 42 degree heat
नमी और पछुवा हवा ने कराया 42 डिग्री गर्मी का एहसास
विज्ञापन

गोरखपुर। रविवार को मई-जून की तरह गर्मी का एहसास हुआ। दिन ही नहीं रात में भी तापमान सामान्य से तीन डिग्री के आसपास ज्यादा रहा। वहीं हवा में काफी ज्यादा नमी और पछुवा हवाओं की वजह से 35 डिग्री तापमान के बावजूद 42 डिग्री जैसी गर्मी का एहसास हुआ।

रविवार को सुबह से ही आकाश पूरी तरह से साफ हो गया। दिन चढ़ने के साथ ही सूरज की तपिश भी बढ़ती चली गई। दिन का तापमान चढ़कर 35.8 डिग्री पहुंच गया, जो कि सितंबर में दिन के सामान्य तापमान 32.7 डिग्री से तीन डिग्री ज्यादा था। वहीं रात का तापमान भी सामान्य 24.6 डिग्री तापमान की तुलना में दो डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि भले ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहा, लेकिन हीट इंडेक्स 42 डिग्री महसूस किया गया। फिलहाल इस सप्ताह गर्मी ऐसी ही बनी रहेगी। यह गर्मी इस वजह से है कि हवा का रुख बदलकर उत्तर पश्चिम हो गया है। वहीं बारिश बंद होने से हवा में काफी ज्यादा नमी है। ऐसे में हीट इंडेक्स सामान्य से ज्यादा रहेगा। गर्मी भी ज्यादा महसूस होगी। 20 सितंबर से फिर से हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed