फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   HPV vaccination drive launched; 15 girls receive cancer-preventive vaccine.

Gorakhpur News: एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, 15 बालिकाओं को लगा कैंसर से बचाव का टीका

Sat, 18 Jul 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 18 Jul 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
HPV vaccination drive launched; 15 girls receive cancer-preventive vaccine.
गोरखपुर। गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बालिकाओं को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को सरस्वती शिशु मंदिर, पक्कीबाग में एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। पहले चरण में 14-15 वर्ष आयु वर्ग की 15 पात्र छात्राओं का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर सीएमओ डॉ. राजेश झा ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अभिभावकों से 14-15 वर्ष की बेटियों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों और विद्यालयों में आयोजित टीकाकरण सत्रों में अवश्य लाने की अपील की। प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह ने कहा कि इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग को पूरा सहयोग दिया जाएगा। संयोजन शिक्षक मंजरी यादव ने किया। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ. एनके द्विवेदी, जेएसआई संदीप श्रीवास्तव व पवन सिंह, शहरी समन्वयक सुरेश सिंह चौहान, एमओआईसी डॉ. व अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed