फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   How to reduce jam on Rustampur Dhala Gorakhpur

रुस्तमपुर ढाला पर कैसे कम हो जाम: फोरलेन किनारे गड्ढ़ों को पाटकर चौड़ा कर दें तो सड़क खुदाई की न हो तकलीफ

Sat, 08 Apr 2023 03:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 08 Apr 2023 03:44 PM IST
सार

नौसड़ से मोहद्दीपुर तक जाम की समस्या खत्म करने के लिए नगर निगम प्रशासन ने पहले चरण में राजघाट से लेकर टीपीनगर तक की सड़क को नो वेंडिंग जोन घोषित कर दिया है। मगर, इस पूरे रूट पर और भी कई ऐसी वजहें हैं, जिन्हें थोड़ा सा ध्यान देकर जाम की समस्या से निपटा जा सकता है।

विज्ञापन
How to reduce jam on Rustampur Dhala Gorakhpur
रुस्तमपुर ढाला के पास सड़क पर ही खड़ी टेपों। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में नौसड़ से पैडलेगंज के बीच रुस्तमपुर, टीपीनगर और राजघाट चौराहे पर छोटे-छोटे अवरोधों को समाप्त कर दिया जाए तो यहां अचानक सिकुड़ जा रही सड़क खुल जाएगी और गाड़ियां फर्राटा भरने लगेंगी। इन अवरोधों की वजह से चौराहें पर सिग्नल हरा होने के बाद भी गाड़ियां आगे नहीं बढ़ पाती हैं। सड़क पतली हो जाने की वजह से कई बार तो गाड़ियों की लाइन इतनी लंबी हो जाती है कि दूसरी बार में सिग्नल क्रास हो पाता है।

विज्ञापन


नौसड़ से मोहद्दीपुर तक जाम की समस्या खत्म करने के लिए नगर निगम प्रशासन ने पहले चरण में राजघाट से लेकर टीपीनगर तक की सड़क को नो वेंडिंग जोन घोषित कर दिया है। मगर, इस पूरे रूट पर और भी कई ऐसी वजहें हैं, जिन्हें थोड़ा सा ध्यान देकर जाम की समस्या से निपटा जा सकता है। नौसड़ की तरफ से आते वक्त रुस्तमपुर ढाले पर लगे सिग्नल से ठीक पहले बाईं तरफ अचानक सड़क बोतल की गर्दन की तरह पतली हो गई है। यहां करीब 20 से 25 फीट ही सड़क रह जाती है और बायीं ओर कच्चा रास्ता है जो गड्ढे में तब्दील हो चुका है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सीएम योगी बोले- UP में कानून का राज, अपराधियों की पैंट गीली होते देख रही जनता
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना कई दो पहिया वाहन और साइकिल सवार सड़क के फेर में इस गड्ढे में गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। वाहनों को जो नुकसान हो रहा है वह अलग। सिक्स लेन का काम पूरा होने तक करीब 15 से 20 मीटर तक की इस कच्ची सड़क को यदि मिट्टी से पाटकर डामर की पतली परत भी बिछा दी जाए, तो यहां जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।

इसी जगह पर सिग्नल पार करने के बाद दाईं तरफ पुलिस चौकी से आगे करीब 100 मीटर तक कच्ची सड़क है। इसके मुख्य मार्ग के बराबर न होकर नीचे की तरफ होने से यहां भी जाम की स्थिति बनी रहती है। यदि इसे भी बराबर कर दिया जाए तो लोगों को काफी सहूलियत मिल जाएगी। यही स्थित राजघाट और टीपी नगर चौराहे की भी है। नौसड़ से आते वक्त यहां भी अभी सिक्स लेन का काम पूरा नहीं हो सका है और बाईं तरफ की पटरी बराबर नहीं है। इसकी वजह से गाड़ियों की लंबी लाइन लग जाने से वहां भी प्राय: जाम की स्थिति बनी रहती है।
 

पुलिस बूथ भी घेरे हैं जगह, लग रहा जाम

नौसड़ की तरफ से आते वक्त रुस्तमपुर ढाला के दाईं ओर एक पक्के निर्माण वाली पुलिस चौकी है तो बाईं ओर अस्थायी बूथ है। इन दोनों की वजह से यहां सिक्स लेन का काम अधूरा पड़ा है। सड़क से सटे चौकी और बूथ की वजह से भी यहां सड़क की चौड़ाई कम हो जा रही है। इसी तरह टीपी नगर पर पुलिस चौकी भी सड़क के बाईं तरफ बनी हैं। इसके पहले और बाद सड़क चौड़ी कर सिक्स लेन बनाई जा चुकी है, मगर 60 मीटर के दायरे में सड़क अभी फोरलेन ही है।

इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी ने ग्रामीण स्टेडियम का किया शिलान्यास, 'खेलेगा यूपी-बढ़ेगा यूपी' का दिया नारा

पुलिस के नाक के नीचे अवैध ऑटो स्टैंड भी लगा रहे जाम
नौसड़ से मोहद्दीपुर तक तकरीबन सभी चौराहों, मसलन टीपीनगर, रुस्तमपुर, पैडलेगंज और मोहद्दीपुर के पास ही पुलिस चौकी है। बावजूद इसके इन सभी चौराहों पर सड़क की एक लेन ऑटो वालों के कब्जे में है। छोटे-छोटे नियम तोड़ने पर भी आम जन की गाड़ियों का जहां तत्काल चालान हो जा रहा है वहीं, ऑटो वाले पुलिस वालों के नाक के नीचे सड़क पर ही गाड़ियां रोककर सवारी उतारते-चढ़ाते हैं। रुस्तमपुर ढाला और टीपीनगर चौराहे पर तो दोनों तरफ हर समय 25 से 30 ऑटो वाले खड़े रहते हैं। इनकी वजह से एक लेन व्यस्त रहती है, जिससे जाम लगता है।

कच्ची सड़क को सही करा दें, राहत मिलेगी
सिद्धार्थनगर निवासी डॉ नितिन मिश्रा ने कहा कि नौसड़ से लेकर मोहद्दीपुर तक सड़क पहले भी बहुत चौड़ी थी। अब तो सिक्स लेन का भी निर्माण ज्यादातर जगहों पर पूरा हो गया है। मगर अभी भी छोटी-छोटी कई ऐसी समस्याएं हैं जो जाम की वजह बनती है। रुस्तमपुर ढाला पर ट्रैफिक लोड बहुत रहता है। यहां जब तक सड़क चौड़ी न हो जाए, दोनों तरफ की कच्ची सड़क को सही करा दिया जाए तो काफी राहत मिल जाएगी।

 

अवैध ऑटो स्टैंड पर सख्ती की जरूरत

रामगढ़ताल क्षेत्र निवासी अविनाश शुक्ला ने कहा कि तेजी से शहर की सूरत बदल रही है। सभी प्रमुख सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है। ओवरब्रिज भी बन रहे हैं मगर इसपर चलने वालों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। जगह-जगह सड़क पर ही अवैध ऑटो स्टैंड बन गए हैं। इन्हें व्यवस्थित करने की जरूरत है। साथ ही सख्ती भी करने की जरूरत है क्योंकि कई बार अभियान चलने के बाद भी यह समस्या जस की तस बनी हुई है।

जगह-जगह कट भी दुर्घटना की वजह, बंद कराएं
चंद्रप्रकाश चन्द ने कहा कि रुस्तमपुर ढाला पर सड़क की चौड़ाई काफी कम हो गई है और ट्रैफिक लोड बहुत अधिक है। सड़क के बाईं ओर पुलिस बूथ से लगे कच्ची सड़क के गड्ढे में तब्दील हो जाने से रोजाना वहां लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। जगह-जगह कट भी दुर्घटना की वजह बन रहे हैं। इन्हें बंद करने की जरूरत है। अवैध ऑटो स्टैंड को भी व्यवस्थित करना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें:  साली की शादी में आ रहे जीजा का पूरा परिवार सड़क हादसे में हो गया समाप्त, मां की गोद में बेटे की मौत

सड़क चौड़ीकरण की सुस्त रफ्तार कर रही परेशान
रुस्तमपुर निवासी अमित जगनानी ने कहा कि नौसड़ से पैडलेगंज तक की सड़क पिछले साल ही सिक्स लेन करने का लक्ष्य तय था, मगर सुस्त रफ्तार की वजह से अभी भी काम जारी है। व्यवस्थित तरीके से काम नहीं करने की वजह से भी लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। चौराहों पर जहां लोड ज्यादा है, वहां प्राथमिकता के आधार पर पहले ही चौड़ीकरण कराया जाना चाहिए था।  

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि नौसड़-पैडलेगंज सिक्स लेन निर्माण में आने वाली पैडलेगंज पुलिस चौकी को शिफ्ट किया जा चुका है। रुस्तमपुर ढाला और टीपी नगर पुलिस चौकी के लिए भी जमीन तलाशी जा रही है। जल्द ही इसे भी शिफ्ट कर दिया जाएगा। साथ ही इस मार्ग पर अवैध तरीके से ऑटो खड़े करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

लोनिवि निर्माण खंड तीन के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने कहा कि इस्टीमेट रिवाइज होने की वजह से काम में थोड़ा विलंब हो रहा है। जल्द ही चौराहों के चौड़ीकरण का काम भी पूरा करा लिया जाएगा। जहां विलंब होगा, वहां वैकल्पिक प्रयास भी किए जाएंगे ताकि लोगों को फौरी तौर पर राहत मिले। साथ ही इस पूरे मार्ग पर अभियान चलाकर इसपर से अतिक्रमण हटवाया जाएगा।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed