{"_id":"634a64205b98b960cc73488b","slug":"how-many-tickets-can-be-booked-every-month-without-aadhaar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने पूछा सवाल: हर माह बिना आधार कितने टिकट बुक हो सकते हैं?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ने पूछा सवाल: हर माह बिना आधार कितने टिकट बुक हो सकते हैं?
Sat, 15 Oct 2022 02:39 PM IST
vivek shukla
राजन राय, गोरखपुर।
राजन राय, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 15 Oct 2022 02:39 PM IST
सार
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि क्विज के माध्यम से आमजन को रेलवे से संबंधित दिलचस्प सामान्य ज्ञान संबंधी जानकारियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन
Gorakhpur Railway station
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
क्या आप जानते हैं, आईआरसीटीसी की वेबसाइट से प्रति माह बिना आधार कार्ड कितने टिकट बुक हो सकते हैं ?, या स्वतंत्र भारत की पहली महिला रेलमंत्री कौन थीं? कुछ इसी तरह के रोचक सवाल पूर्वोत्तर रेलवे आजकल सोशल मीडिया पर ऑनलाइन क्विज के माध्यम से कर रहा है।
विज्ञापन
एनईआर के ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज पर पूछे जाने वाले इन सवालों का लोग जवाब भी खूब दे रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे ने ऑनलाइन क्विज करीब पांच महीने पहले शुरू किया गया। हर दूसरे दिन सवाल पूछे जाते हैं, सही जवाब के लिए चार विकल्प दिए जाते हैं।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि क्विज के माध्यम से आमजन को रेलवे से संबंधित दिलचस्प सामान्य ज्ञान संबंधी जानकारियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन
अब तक पूछे गए कुछ रोचक सवाल
स्वतंत्र भारत की पहली महिला रेलमंत्री कौन थीं?
ट्विटर पर 319 लोगों ने जवाब दिया। 73 फीसदी लोगों ने ममता बनर्जी को सही बताया, जबकि 13 फीसदी ने मोहसिना किदवई को सही माना। दूसरे दिन रेलवे ने सही जवाब ममता बनर्जी अपलोड किया।
गोरखपुर में पहली बार रेलवे लाइन कब बिछाई गई थी?
127 लोगों ने जवाब दिया। सही जवाब 1885 था, सिर्फ 33 फीसदी लोग सही उत्तर दे सके।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट से प्रति माह बिना आधार कार्ड कितने टिकट बुक हो सकते हैं ?
इस सवाल का 189 लोगों ने जवाब दिया था, जिसमें सिर्फ 33 फीसदी का जवाब सही था कि एक माह में 12 टिकट बुक हो सकते हैं।