फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   How gangster Vikas sold the car, sought answers from RTO

Gorakhpur News: गैंगस्टर विकास ने कैसे बेची गाड़ी, आरटीओ से मांगा जवाब

Fri, 24 May 2024 05:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
How gangster Vikas sold the car, sought answers from RTO
-जेल में बंद रहते हुए विकास सिन्हा पर लक्जरी कार बेचने का लगा था आरोप
विज्ञापन

- पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर एसएसपी ने सीओ गीडा को सौंपी जांच

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गैंगस्टर विकास सिन्हा के खिलाफ जेल में बंद रहते हुए लक्जरी गाड़ी बेचने की शिकायत की जांच सीओ गीडा करेंगे। इस बारे में आरटीओ से भी जानकारी मांगी गई है। अभी तक की जांच में पता चला है कि जिस तारीख में गाड़ी को बेचा गया है, उस दिन जेल में उससे मिलने के लिए कोई गया ही नहीं है, और बिना हस्ताक्षर बेचने का दूसरा रास्ता मोबाइल पर आने वाली ओटीपी है, जो जेल में संभव नहीं है। अब इस पूरी जांच में आरटीओ भी सवालों के घेरे में है।

बताया जा रहा है कि हाॅस्पिटल संचालक विकास सिन्हा को पुलिस ने जालसाजी और रंगदारी मांगने के आरोप में अक्टूबर 2023 में गिरफ्तार किया था। उसने आठ लोगों से 63 लाख रुपये हड़प लिए थे। पीड़ित इम्तियाज की पत्नी शैबा ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया था। जेल जाते ही इस शातिर ने भांप लिया था, कि पुलिस अब उसकी संपत्ति जब्त कर सकती है। जेल जाने के बाद भी उसकी जालसाजी बंद नहीं हुई। जेल में रहने के दौरान ही उसने अपनी फार्च्यूनर गाड़ी बेच दी।
विज्ञापन


----------
पीड़ित की शिकायत पर शुरू हुई जांच
पीड़ित इम्तियाज की पत्नी शैबा ने इस मामले की शिकायत एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर से की है। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ गीडा को सौंपी है। अब कई और तथ्य आने के बाद पुलिस की ओर से आरटीओ से जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------
जब्त होगी गैंगस्टर की संपत्ति, जुटा रहे ब्योरा
उधर, पुलिस दर्ज गैंगस्टर केस में जालसाज विकास सिन्हा की अपराध से अर्जित की गई संपत्ति का भी ब्योरा जुटा रही है। ताकि, आरोपी की संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने राजस्व विभाग से विकास सिन्हा के नाम पर दर्ज संपत्ति का ब्योरा मांगा है।

--------
वर्जन
पूरे प्रकरण की जांच सीओ गीडा कर रहे हैं। जांच व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed