{"_id":"664fda031135cb461705c4a6","slug":"how-gangster-vikas-sold-the-car-sought-answers-from-rto-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-566934-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जेल से छूटने के बाद शोहदा फिर कर रहा छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जेल से छूटने के बाद शोहदा फिर कर रहा छेड़खानी
विज्ञापन
गोरखपुर। छेड़खानी और मारपीट में जेल काट चुके युवक ने एक बार फिर उसी युवती से छेड़खानी की। आरोप है कि लगातार दो बाद उसने घर में घुसकर मां-बाप के सामने ही अश्लीलता की। अब पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपी संदीप निषाद पर घर में घुसकर छेड़खानी व धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खोराबार इलाके की रहने वाली महिला का आरोप है कि संदीप ने 28 फरवरी 2022 को छेड़खानी की। केस दर्ज होने पर वह जेल गया। अब फिर उसने 17 मई को घर में घुसकर बेटी को पकड़ लिया और अश्लील हरकत करने लगा। मना करने पर नहीं माना और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने खोराबार थाने में इसकी सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
कार्रवाई न होने से आरोपी और दबंग हो गया और वह फिर 22 मई की रात घर में घुसकर अश्लील हरकत करने लगा। युवती के शोर मचाने पर घरवाले एकत्र हो गए तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। इस पर पीड़ित ने एम्स थाने में तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। संवाद