{"_id":"5f91636e76334a1e9c7f47b2","slug":"hoteliers-will-now-be-able-to-deposit-electricity-bills-in-12-installments","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल व्यवसायियों के लिए राहत की खबर, अब 12 आसान किस्तों में जमा करा सकेंगे बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल व्यवसायियों के लिए राहत की खबर, अब 12 आसान किस्तों में जमा करा सकेंगे बिजली बिल
Thu, 22 Oct 2020 04:18 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 22 Oct 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली निगम ने होटल और सिनेमाघरों को राहत दी है। इसके तहत लॉकडाउन के दौरान बंद पड़े सभी बंद होटलों के बिजली बिल का भुगतान 12 आसान किस्तों में हो सकेगा। मुख्य अभियंता ने सभी खंडों से उनके क्षेत्रों के होटलों का विवरण मांगा है।
विज्ञापन
22 मार्च से लॉकडाउन की घोषणा के साथ ही होटलों को पूरी तरह बंद कर दिया गया था। होटल तो बंद हुए, लेकिन फिक्स चार्ज और बिजली शुल्क पर बिल बनता रहा। होटल तथा सिनेमाघरों के व्यवसायियों ने मुख्यमंत्री से बिजली बिल जमा करने में सहूलियत देने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
लॉकडाउन अवधि का बकाया बिल अगले साल से 12 किस्तों में जमा करने की अनुमति मांगी थी। मुख्य अभियंता देवेंद्र सिंह ने बताया कि यह सुविधा सिर्फ शहर के होटल व्यापारियों के लिए है। शहर में कुल 90 होटल हैं। इस दायरे में रेस्टोरेंट नहीं हैं। सिनेमाघरों की डिटेल भी मंगवाई गई है।
विज्ञापन