{"_id":"5f281e508ebc3e9fb64e04f6","slug":"hotel-pathik-niwas-staff-will-serve-guests-breakfast-and-food-cook-and-waiter-reached-ayodhya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेहमानों को होटल पथिक निवास के कर्मी परोसेंगे नाश्ता और भोजन, कुक व वेटर पहुंचे अयोध्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहमानों को होटल पथिक निवास के कर्मी परोसेंगे नाश्ता और भोजन, कुक व वेटर पहुंचे अयोध्या
Mon, 03 Aug 2020 07:55 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 03 Aug 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
कुक व वेटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में बुधवार को होने वाले ऐतिहासिक आयोजन के खास मेहमानों की खातिरदारी में भी कुशीनगर का योगदान होगा। यहां के पर्यटन विभाग के होटल पथिक निवास से एक कुक व एक वेटर खास तौर पर अयोध्या भेजे गए हैं। इस आमंत्रण से यहां के होटल व्यवसायी भी आहलादित हैं।
अयोध्या में पांच अगस्त को श्रीराम मंदिर के भव्य निर्माण के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी, ख्याति प्राप्त मठों व मंदिरों के प्रमुख, विहिप के पदाधिकारियों समेत देश के तमाम अति विशिष्ट लोग शामिल होंगे।
उनके जलपान व भोजन की व्यवस्था पर्यटन विभाग के जिम्मे है। इसके लिए कुशीनगर से होटल पथिक निवास के एक कुक संजीव वंदोपाध्याय व वेटर तोप बहादुर थापा अयोध्या में संचालित यात्री निवास पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
कुक संजीव वंदोपाध्याय को भारतीय व्यंजनों के अलावा विदेशी व्यंजन बनाने का भी अनुभव है। वे अंतरराष्ट्रीय फूड फेस्टिवल में थाईलैंड व गुजरात जा चुके हैं। कुशीनगर आए पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के लिए जलपान व भोजन भी बना चुके हैं।

वहीं वेटर तोप बहादुर थापा भी कुशल वेटर माने जाते हैं। पथिक निवास होटल के प्रबंधक राजेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि कुक संजीव वंदोपाध्याय लगभग 11 वर्षों से सेवारत हैं। वहीं वेटर तोप बहादुर थापा भी तीन वर्षों से सेवा दे रहे हैं। इन दोनों लोगों के अयोध्या में मिली अहम जिम्मेदारी से होटल का नाम और काम दोनों बढा है। यह गौरव का क्षण है।