{"_id":"66946f66fcf2bc04820b1a27","slug":"hotel-operator-had-sent-azimcase-against-him-too-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-620656-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: होटल संचालक ने भेजा था अजीम को..उस पर भी केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: होटल संचालक ने भेजा था अजीम को..उस पर भी केस
विज्ञापन
गोरखपुर। नार्मल कब्रिस्तान के पास होटल संचालक के कर्मचारी और प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के आरोपियों को राजघाट पुलिस ने रविवार को रिमांड मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पीड़ित परिवार के लोगों ने होटल संचालक को भी आरोपी बनाया है। आरोप है कि उसी ने अजीम को घटनास्थल पर भेजा था। पुलिस होटल संचालक की भी तलाश कर रही है।
तुर्कमानपुर में रहने वाली फरहीन ने राजघाट थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति अजीम मोहल्ले में रहने वाले होटल संचालक नौशाद के यहां काम करते थे। होटल संचालक का मोहल्ले में रहने वाले शमशेर उर्फ गुड्डू कबाड़ी व उसके भतीजे तारिक से लेनदेन का विवाद था। इन लोगों के बीच कई बार पंचायत व कहासुनी हुई थी। शनिवार को शमशेर उर्फ गुड्डू कबाड़ी ने रुपये वापस करने के लिए नौशाद को फोन किया तो उन्होंने साजिशन उनके पति को बातचीत करने के लिए नार्मल कब्रिस्तान वाली गली में भेज दिया। वहां पहुंचने पर गुड्डू कबाड़ी ने अपने भतीजे तारिक के साथ मिलकर चाकू घोंपकर हत्या कर दी।
नौशाद ने व्यापार में लगवाए रुपये, नहीं दिया मुनाफा
आरोपी चाचा-भतीजे से राजघाट थाना पुलिस व अधिकारियों ने शनिवार देर रात पूछताछ की। पता चला कि होटल संचालक नौशाद ने व्यापार करने के लिए शमशेर उर्फ गुड्डू कबाड़ी व उसके बड़े भाई अजीज से रुपये लिए थे। आरोप है कि अजीम ने मध्यस्थता की थी। शहर के हाल्सीगंज और कसाईटोला में इन लोगों ने मकान भी खरीदा, जिसे नौशाद ने शमशेर व उसके भाई को बताए बिना ही बेच दिया। जानकारी होने पर शमशेर व उसके भाई ने रुपये वापस मांगे तो नौशाद आनाकानी करने लगा। इसको लेकर कई बार पंचायत हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।