फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Host DDU won both their matches

Gorakhpur News: मेजबान डीडीयू ने जीते अपने दोनों मैच

Sat, 17 Jan 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Host DDU won both their matches
गोरखपुर विश्वविद्यालय के कीड़ा परिषद द्वारा आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय बास्केटबॉल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन छह मुकाबले खेले गए। मेजबान डीडीयू ने शुक्रवार को अपने दोनों मैच बड़े अंतर से जीतकर आगे की राह बनाई।
दिन का पहला मैच मेजबान गोरखपुर विश्वविद्यालय और शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़, छत्तीसगढ़ के बीच खेला गया। डीडीयू की खिलाड़ियों ने इस मैच को एकतरफा बनाते हुए 46-07 के बड़े अंतर से जीत हासिल की। इस मैच में डीडीयू की ओर से सुमिरा लामा, निकिता थापा व कप्तान सुब्रा सलोनी ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दिन का छठा और अंतिम मैच मेजबान डीडीयू और नागालैंड यूनिवर्सिटी के बीच खेला गया। इस मैच में मेजबान डीडीयू की खिलाड़ियों ने तालमेल का बेहतर प्रदर्शन करते हुए 35-21 से जीत दर्ज की। लीग कम नॉकआउट आधार पर खेली जा रही इस प्रतियोगिता में शनिवार को डीडीयू की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को सीएसवीटी विवि और सरगुजा विवि के बीच खेले जाने वाले मैच की विजेता टीम से डीडीयू का अहम मुकाबला होगा।
दिन का दूसरा मैच नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, इंफाल, मणिपुर और गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर के बीच हुआ। लो स्कोरिंग इस मैच में मणिपुर ने 13-3 से जीत दर्ज की। जादवपुर यूनिवर्सिटी, कोलकाता और त्रिपुरा यूनिवर्सिटी के बीच खेला गया मैच बेहद रोमांचक रहा। इस मैच में शुरू से ही त्रिपुरा विवि की टीम बढ़त बनाए हुई थी लेकिन अंतिम समय में जादवपुर विवि की खिलाड़ियों ने करिश्माई प्रदर्शन करते हुए 36-34 से जीत दर्ज की। चौथा मैच ब्रह्मपुर यूनिवर्सिटी, उड़ीसा और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के बीच खेला गया। इसमें काशी विद्यापीठ ने 53-19 से जीत दर्ज की। पांचवां मैच रावेंशा यूनिवर्सिटी, कटक और शहीद महेंद्र कर्मा यूनिवर्सिटी, बस्तर के बीच खेला गया। रावेंशा यूनिवर्सिटी ने 31-15 के अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed