फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Horoscope of accused of gang rape-stamp scam ready.will appear gangster

Gorakhpur News: सामूहिक दुष्कर्म-स्टांप घोटाले के आरोपियों की कुंडली तैयार... लगेगा गैंगस्टर, मरीज माफिया भी

Wed, 31 Jul 2024 06:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 31 Jul 2024 06:57 AM IST
सार

एसएसपी के निर्देश पर पिछले दो वर्ष में 200 गैंग पर गैंगस्टर की कार्रवाई पहले की जा चुकी है। इस वर्ष पुलिस ने 100 गैंग पर गैंगस्टर लगाने का लक्ष्य तय किया है। 24 गैंग पर गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है। अब 60 गैंग चिह्नित किए गए हैं। लोकसभा चुनाव की वजह से इस कार्रवाई पर विराम लगा हुआ था। अब पुलिस ने गैंग की सूची बनाकर अपराध करने वाले बदमाशों पर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
In Gorakhpur, Horoscope of accused of gang rape-stamp scam ready.will appear gangster
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पुलिस ने अपराधियों पर लगाम कसने के लिए 60 नए गैंग की कुंडली तैयार की है। इसमें सामूहिक दुष्कर्म, स्टांप घोटाला और मरीज माफिया को भी शामिल किया है। इन सब पर गैंगस्टर लगाकर इनकी अवैध संपत्ति को जब्त करने की तैयारी है। पुलिस ने सभी आरोपियों के काले कारनामों की फाइल तैयार करके डीएम के पास भेज दी है। डीएम से हरी झंडी मिलते ही कार्रवाई शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


एसएसपी के निर्देश पर पिछले दो वर्ष में 200 गैंग पर गैंगस्टर की कार्रवाई पहले की जा चुकी है। इस वर्ष पुलिस ने 100 गैंग पर गैंगस्टर लगाने का लक्ष्य तय किया है। 24 गैंग पर गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है। अब 60 गैंग चिह्नित किए गए हैं। लोकसभा चुनाव की वजह से इस कार्रवाई पर विराम लगा हुआ था। अब पुलिस ने गैंग की सूची बनाकर अपराध करने वाले बदमाशों पर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 

In Gorakhpur, Horoscope of accused of gang rape-stamp scam ready.will appear gangster
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पंजाब की नर्तकियाें से किया था सामूहिक दुष्कर्म
गीडा इलाके के एकला बंधे के पास 16 जुलाई को पंजाब की दो नर्तकियों से पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। दूसरे दिन बुधवार की सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में तीन आरोपियों को दबोच लिया था। इसमें एक आरोपी एकला बाजार निवासी नीरज जायसवाल के पैर में गोली लगी थी। मुख्य आरोपी नीरज समेत पांचों आरोपियों पर भी गैंगस्टर लगाने की तैयारी चल रही है।

फर्जी स्टांप मामले के आरोपियों पर गैंगस्टर
जिले में करोड़ों रुपये के फर्जी स्टांप मामले के आरोपियों का भी गैंग चार्ट तैयार हो गया है। इस मामले में मास्टर माइंड सिवान के मोहम्मद कमरुद्दीन समेत सात आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी। बताया जा रहा है कि इस गैंग का भी नाम नई सूची में शामिल किया गया है।
 

In Gorakhpur, Horoscope of accused of gang rape-stamp scam ready.will appear gangster
एसएसपी गौरव ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

ॉमरीज माफिया पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी
फरवरी माह में रामगढ़ताल इलाके के यीशु हॉस्पिटल में मुर्दे का इलाज करते हुए डॉक्टर, कर्मचारी पकड़े गए थे। यह हॉस्पिटल बिना पंजीकरण के चलते पाया गया था। इस हॉस्पिटल से मेडिकल कॉलेज के एंबुलेंस कर्मियों से भी गठजोड़ थी, जो मरीजों को यहां पर पहुंचाते थे। इसके बदले उन्हें मोटी रकम मिलती थी। उनके खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई की थी। अब इस गैंग पर भी गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी चल रही है।

एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि अपराध में सक्रिय गैंग की सूची तैयार की गई है। इनके ऊपर गैंगस्टर की कार्रवाई करके अवैध संपत्ति चिह्नित कर उसे जब्त किया जाएगा। 60 गैंग चिह्नित किए गए हैं। इसमें जालसाजी करने वाले गैंग की संख्या अधिक है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed