फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Hope arose after the clouds covered, had to be content with drizzling rain

Gorakhpur News: बादल छाने पर जगी उम्मीद, रिमझिम बारिश से करना पड़ा संतोष

Mon, 24 Jun 2024 03:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 24 Jun 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Hope arose after the clouds covered, had to be content with drizzling rain
मानसून का इंतजार कर रहे लोगों को रविवार को भी निराश होना पड़ा। दिन में आसमान में बादल छाने पर लोग टकटकी लगा कर देखते नजर आए लेकिन उनको रिमझिम बारिश से ही संतोष करना पड़ा। मौसम विभाग ने अब मंगलवार को मानसून के सक्रिय होने की संभावना जतायी है। हालांकि सोमवार को बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


पिछले एक पखवारा से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को 18 जून की रात प्री मानसून की बारिश से लू की स्थिति से निजात मिल गई है। दो दिन की अपेक्षा रविवार को उमस भरी गर्मी परेशान करती रही। दिन में अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात में न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का तापमान सामान्य से 3.4 व रात का तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दिनभर लोग मानसून आने का इंतजार करते रहे। लेकिन दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट लिया। आसमान में बादल छाने के साथ थोड़ी देर में देर काली घटा छा गई। अच्छी बारिश का अनुमान लगा लोगों के चेहरे खिल उठे। लेकिन रिमझिम बारिश से ही संतोष करना पड़ा। मौसम विभाग ने पिछले चौबीस घंटे में चार एमएम बारिश दर्ज किया है। मौसम विभाग ने सोमवार को भी बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

25 जून को भारी वर्षा की संभावना



मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बिहार एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवाती हवा के कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। प्री-मानसून तड़ित-झंझावात (थंडरस्टार्म) के बीच मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के अधिकांश भाग को आच्छादित करते हुए प्रदेश की दक्षिणी सीमा (सोनभद्र) के काफी करीब मानसून पहुंच गया है। सोमवार से मंगलवार तक मानसून के प्रवेश करने और आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। 25 जून को गोरखपुर समेत आसपास के जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed