फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Honor ceremony by Deepdan Mahotsav Organizing Committee

Gorakhpur News: ''''समाज हित के लिए हमें होना पड़ेगा एक''''

Thu, 08 Jun 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 08 Jun 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Honor ceremony by Deepdan Mahotsav Organizing Committee
दीपदान महोत्सव आयोजन समिति की ओर से सम्मान समारोह
- दीपदान महोत्सव आयोजन समिति की ओर से सम्मान समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बिना संगठन के कोई समाज किसी प्रकार की सामाजिक और राजनैतिक शक्ति हासिल नहीं कर सकता। बिखराव का ही नतीजा है कि हम निर्णायक राजनैतिक संस्थाओं में बहुत कम हैं। हमारी दलीय निष्ठा भिन्न हो सकती है, लेकिन समाज हित को प्राथमिक रखने के मामले में हमें एकजुट होना ही पड़ेगा।

ये बातें विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह कहीं। वह बुधवार को रुस्तमपुर में दीपदान महोत्सव आयोजन समिति की ओर से आयोजित सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि सैंथवार समाज के कुछ युवा आरक्षण के मसले पर भ्रमित हैं, हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है कि उन्हें आरक्षण के सही दर्शन और उसके लाभ से परिचित कराएं। पूर्व विधायक देवनारायण उर्फ जीएम सिंह ने कहा खत्तीय जातियां ओबीसी में आती हैं। इन्हें आरक्षण के सहारे राजनैतिक, आर्थिक प्रगति करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि इस समाज को पिछड़ा वर्ग में आरक्षण तमाम संघर्षों और चुनौतियों के बाद मिला है। संस्था अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा की खत्तीय शब्द मूलत: पाली भाषा का है जिसका अर्थ होता है खेतों का मालिक या खेत से जुड़ा हुआ। धन्यवाद ज्ञापन संस्था संगठन मंत्री महेंद्र प्रताप मल्ल, संचालन संस्था के उपाध्यक्ष डॉ. रवींद्र पीएस व डॉ. हितेश सैंथवार ने किया।

इस अवसर पर रामानंद सिंह, संजू सिंह, नवरंग सिंह, नवीन कुमार सिंह, श्रवण पटेल, धर्मेंद्र सिंह, रवींद्र सिंह सैंथवार, उपेंद्र सिंह सैंथवार, मोहन सिंह, अरविंद सिंह सैंथवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed