फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Homeopath doctors will not be able to treat without registration

बिना रजिस्ट्रेशन के नहीं कर सकेंगे होम्योपैथ डॉक्टर इलाज 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 09:02 AM IST
विज्ञापन
Homeopath doctors will not be able to treat without registration
बिना रजिस्ट्रेशन के नहीं कर सकेंगे होम्योपैथ डॉक्टर इलाज  प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले होम्योपैथी डॉक्टरों के लिए पंजीकरण अनिवार्य  जिले में 400 से अधिक होम्योपैथ डॉक्टर  अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। जिले में अब बिना रजिस्ट्रेशन के होम्योपैथ डॉक्टर मरीजों का इलाज नहीं कर सकेंगे। इसके लिए शासन की ओर से नए दिशा निर्देश मिले हैं। इलाज के साथ दवा बेचने का भी रजिस्ट्रेशन कराना होगा। ऐसा न करने पर विभाग होम्योपैथ डॉक्टरों पर कार्रवाई भी करेगा।  अब तक बिना रजिस्ट्रेशन के ही होम्यापैथ डॉक्टर लोगों को मीठी गोलियों के जरिए ठीक करते आ रहे हैं। इसके लिए उन्हें रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं पड़ती थी। लेकिन शासन ने नए नियम तय करते हुए होम्यापैथ डॉक्टरों को रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए है। ऐसा न करने पर इलाज न करने की बात कही है। जिले की बात करें तो करीब 400 से अधिक होम्यापैथ डॉक्टर हैं, जो मरीजों का इलाज कर रहे हैं। इनमें महज 10 डॉक्टर ऐसे हैं, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन कराया है। जिला होम्यापैथ अधिकारी डॉ विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि इलाज के साथ दवा बेचने के लिए भी रजिस्ट्रेश कराना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसा न करने पर कार्रवाई के निर्देश मिले हैं।  ---------- शासन की ओर से नए निर्देश के तहत होम्योपैथ डॉक्टरों को इलाज और दवा बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। अब तक केवल 10 डॉक्टरों ने ही रजिस्ट्रेशन कराए हैं। रजिस्ट्रेशन न कराने वाले डॉक्टरों को इलाज की अनुमति नहीं दी जाएगी।  विजय कुमार गुप्ता, जिला होम्योपैथ अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed