{"_id":"5eb6d27f8ebc3e903060047b","slug":"home-quarantine-will-remain-for-21-days-instead-of-1490","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Gorakhpur: 14 के बजाए 21 दिन रहना होगा होम क्वारंटीन, ये है बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Gorakhpur: 14 के बजाए 21 दिन रहना होगा होम क्वारंटीन, ये है बड़ी वजह
Sun, 10 May 2020 10:24 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के बढ़ते मरीज और वायरस का बदल रहा स्वरूप विभाग को चिंता में डाल रहे हैं। यही वजह है कि अब विभाग ने क्वारंटीन अवधि को बढ़ा दिया है। अब बाहर से आने वाले लोगों को 14 के बजाए 21 दिन तक होम क्वारंटीन रहना होगा।
विज्ञापन
इस अवधि में अगर लॉकडाउन पूरा भी हो जाता है, तो भी उन्हें क्वारंटीन रहना होगा। कोरोना वायरस का असर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है। मरीजों के साथ-साथ मरने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। इस बीच अलग-अलग राज्यों से आने वाले प्रवासी मजदूर हर प्रशासन को चिंता में डाले हुए है।
विज्ञापन
जिले में अब तक मिले मरीज गैर राज्यों से ही आने वाले है। इसे देखते हुए शासन ने क्वारंटीन के नियमों में बदलाव कर दिया है। नए नियम के तहत क्वारंटीन की अवधि 14 दिन से बढ़ाकर 21 दिन कर दी गई है। इसे लेकर शासन ने विभाग को दिशा निर्देश भी दिए है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि क्वारंटीन के नियम बदले हैं। अब बाहर से से आने वाले सभी लोगों को होम क्वारंटीन किया जाएगा। लॉकडाउन खत्म होने के बावजूद भी उन्हें क्वारंटीन का पूरा पालन करना होगा।
21 दिनों के अंदर भी आ रहे लक्षण
देश के कई राज्यों में कोरोना संदिग्धों के लक्षण 14 दिन बाद और 21 दिन के अंदर मिले हैं। यही वजह है कि शासन ने यह फैसला लिया है। माना जा रहा है कि 14 से लेकर 21 दिनों के अंदर कोरोना के लक्षण जरूर पता चल जाएंगे।