फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Holika will burn at 3050 places, nodals have been made for all

Gorakhpur News: 3050 जगहों पर जलेगी होलिका, सभी के नोडल बनाए गए

Wed, 20 Mar 2024 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Holika will burn at 3050 places, nodals have been made for all
- एसएसपी ने हरेक होलिका के लिए एक पुलिसकर्मी की तय की ड्यूटी
विज्ञापन

- पूर्ण रूप से जलने तक की होगी जिम्मेदारी, होलिका स्थापित करने वालों का नाम नंबर भी लिया गया
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। होली के त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। जिले में पुलिस की ओर से 3050 जगह चिह्नित किए गए हैं, जहां पर होलिका जलाई जाएगी। सभी के लिए एक-एक पुलिसकर्मी को नोडल बनाया गया है। होलिका के जलने तक इनकी जिम्मेदारी होगी। इसके साथ ही होलिका स्थापित करने वाले सभी का नाम और नंबर भी इनके पास है, जिसे कंट्रोल रूम में भी मंगा लिया गया है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर कंट्रोल रूम से रैंडम ही किसी एक नंबर पर संपर्क कर फीडबैक भी लिया जा रहा है कि पुलिस ने संपर्क किया है या नहीं।
जानकारी के मुताबिक, होलिका के समय हुड़दंग न होने पाए, इसे लेकर पुलिस पहले से ही सतर्क हो गई है। एसएसपी ने दुर्गा पूजा प्रतिमा स्थापना से लेकर विसर्जन तक के लिए बनाए गए फार्मूले को इसमें भी लागू किया है। इसके तहत हर होलिका में एक नोडल अफसर की जिम्मेदारी होगी। उसके आसपास के क्षेत्र में उसकी सक्रियता रहेगी और अगर कहीं पर भी उत्पात हुआ तो फिर उसी नोडल पुलिस वाले की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। होलिका दहन के समय पुलिस वाले मौजूद रहेंगे। इसके अलावा होली शांतिपूर्ण तरीके से निपट सके, इसके लिए पुलिस को नियमित गश्त करने का आदेश दिया गया है। बीट पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में जाएंगे और नियमित रूप से जानकारी लेंगे कि कहीं विवाद की साजिश तो नहीं रची जा रही है।
विज्ञापन

.....
बड़हलगंज में सर्वाधिक होलिका
जिले के बड़हलगंज में सर्वाधिक 210 जगहों पर होलिका रखी गई है। कोतवाली में 33, राजघाट में 38, तिवारीपुर में 35, कैंट में 29, खोराबार में 116, रामगढ़ताल में 55, एम्स में 79, गोरखनाथ में 41, शाहपुर में 64, गुलरिहा में 143, कैंपियरगंज में 141, पीपीगंज में 76, चिलुआताल में 95, सहजनवां में 152, गीडा में 97, हरपुर बुदहट में 128, झंगहा में 192, चौरीचौरा में 110, पिपराइच में 116, बांसगांव में 140, गगहा में 184, बेलीपार में 92, गोला में 203, उरुवा बाजार में 110, खजनी में 136, सिकरीगंज में 117, बेलघाट में 118 जगहों पर होलिका दहन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
कोट
पुलिस ने होली को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है। जिले में होलिका दहन के सभी जगहों को चिह्नित किया गया है। एक-एक होलिका के लिए एक पुलिसकर्मी को नोडल बनाया गया है। इसकी नियमित निगरानी भी कंट्रोल रूम से की जा रही है।
डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed