फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Holidays of doctors and medical staff canceled till Dussehra

Gorakhpur News: दशहरा तक डॉक्टरों और मेडिकल स्टॉफ की छुट्टियां निरस्त

Sat, 21 Oct 2023 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Holidays of doctors and medical staff canceled till Dussehra

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर मंगलवार तक अवकाश रद्द करने का लिया गया निर्णय



सीएमओ ने सभी मेडिकल अफसर को अपने तैनाती स्थल पर मौजूद रहने का दिए निर्देश



सभी थानों पर मौजूद रहेगी एक-एक एंबुलेंस



अमर उजाला ब्यूरो



गोरखपुर। नवरात्र पूजा और दशहरा मेला के अलावा मुख्यमंत्री के तीन दिवसीय कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी डॉक्टरों व मेडिकल स्टॉफ की छुट्टियां मंगलवार (24 अक्तूबर) तक के लिए निरस्त कर दी है। सभी थानों पर एक-एक एंबुलेंस मौजूद रखने और सभी सीएचसी पर इमरजेंसी सेवा चालू रखने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा जिन जगहों पर मूर्ति विसर्जन होना है, वहां दुर्घटना की आशंका को देखते हुए एक-एक मेडिकल टीम भी अलर्ट मोड में रखी जाएगी।



सीएमओ डॉ. आशुतोष दूबे ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। जिला अस्पताल और सभी सीएचसी पर इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉक्टरों व मेडिकल स्टॉफ को मंगलवार तक परिसर में ही बने रहने को कहा गया है। सप्तमी से लेकर नवमी पूजा तक रात में भीड़ अधिक रहती है। इस दौरान बीमारी व हादसों का भी खतरा रहता है। इसके अलावा दशहरा के दिन मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसों की संभावना रहती है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि शहर में रविवार से लेकर मंगलवार तक मुख्यमंत्री भी कई कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे। इसे देखते हुए डॉक्टरों व मेडिकल स्टॉफ की छुट्टियां निरस्त की गई हैं। इसके अलावा थानों पर एक-एक एंबुलेंस भी रखी जाएगी, जिससे कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने में मदद ली जा सके। सीएमओ ने कहा कि सभी संबंधित को सख्त निर्देश दिए गए हैं, कि इस महत्वपूर्ण ड्यूटी में लापरवाही की बात सामने आने पर तत्काल विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed