{"_id":"69a9ec92b8d942e2750b146c","slug":"holi-was-celebrated-in-a-completely-different-style-at-gorakhpur-zoo-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1248564-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चिड़ियाघर में होली का अनोखा उत्सव, वन्यजीवों ने भी खेली होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चिड़ियाघर में होली का अनोखा उत्सव, वन्यजीवों ने भी खेली होली
विज्ञापन
गोरखपुर। होली का जश्न गोरखपुर चिड़ियाघर में बिल्कुल अलग अंदाज में मनाया गया। कर्मचारी और वन्यजीवों ने मिलकर होली खेलने का आनंद लिया। इस दौरान हाथी गंगाप्रसाद, गैंडा हर और गौरी सहित अन्य जानवरों पर लाल, पीले और हरे रंगों की बौछार की गई। खास बात यह रही कि गंगाप्रसाद ने खुद अपने सूंड से शरीर पर रंग लगाया, जिसे देख उपस्थित लोग उत्साहित हो उठे।
जू कर्मियों ने इस अवसर पर पूरी तरह प्राकृतिक रंगों का उपयोग किया। चुकंदर, पालक और हल्दी से तैयार रंग न केवल सुरक्षित थे, बल्कि वन्यजीवों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक भी थे। रंग केवल शरीर पर लगाने के लिए ही नहीं, बल्कि पीने के लिए भी उपलब्ध कराए गए, जिससे जानवर इसका आनंद उठा सकें। उपनिदेशक डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि चिड़ियाघर में इस तरह का कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया गया। कर्मचारी और उनके परिवार भी इस उत्सव का हिस्सा बने। सफेद बाघिन गीता, बब्बर शेर भरत और अन्य वन्यजीवों पर पिचकारी से रंगों की बौछार की गई।