फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Hockey: The Star XI team emerged victorious.

हॉकी : स्टार एकादश की टीम बनी विजेता

Sun, 14 Dec 2025 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hockey: The Star XI team emerged victorious.
एमएसआई इंटर कॉलेज में चल रहें द्वितीय सैयद यासीनुज्जफर स्मारक गोल्ड कप सिक्स ए साइड हॉकी प्रतिय
- यासीनुजफ्फर स्मारक गोल्ड कप सिक्स ए साइड बालक हॉकी प्रतियोगिता का हुआ समापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरोगोरखपुर। एमएसआई इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे यासीनुजफ्फर स्मारक गोल्ड कप सिक्स ए साइड बालक हॉकी प्रतियोगिता के अंतर्गत रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें स्टार एकादश की टीम ने मौलाना आजाद हायर सेकेंडरी स्कूल की टीम का एकतरफा मुकाबले में 8-3 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
इससे पूर्व प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें मौलाना आजाद हायर सेकेंडरी स्कूल ने एमएसआई क्लब को 8-7 से और स्टार एकादश ने एफसीआई ग्रीन को 4-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इसके बाद फाइनल मुकाबला मौलाना आजाद हायर सेकेंडरी स्कूल और स्टार एकादश के मध्य खेला गया। फाइनल मुकाबले में मैच के पहले हाफ में स्टार की टीम 4-0 से आगे थी। मध्यांतर के पश्चात मौलाना आजाद के खिलाड़ियों ने भी आक्रमण कुछ तेज किया, लेकिन मुकाबले में वापसी नहीं कर सके और स्टार एकादश 8-3 से मैच जीत कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। स्टार की ओर से गोल करने वाले खिलाड़ी थे फैज सरवर-2, राजन-3, बादशाह-1 और अमीर-2 गोल शामिल रहे। मौलाना आजाद की ओर से रंजीत चौधरी, निखिलेश पाल और राजन ने एक-एक गोल किए। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार एमएसआई क्लब के महताब अहमद को और मैन आफ द मैच का पुरस्कार स्टार एकादश के राजन गुप्ता को मिला। मैच के निर्णायक जाकिर हुसैन, शमशाद अहमद,दराब अख्तर, आरपी विश्वकर्मा, एनपी गौड़, नियाज अहमद, बादशाह आलम, एसवाई जफर और सुहैल अहमद रहे।
विज्ञापन

मैच के अंत में मुख्य अतिथि डॉ. अजीज अहमद ने विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कमर महमूद, हमजा खान, सुरेश शर्मा, इमरान, सीके सिंह, जफर अहमद खान, इजहार अहमद, शमशाद सीनियर, मोहम्मद सारहीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed