{"_id":"6a93491333d83d8cf30af755","slug":"hockey-fci-academy-wins-title-by-defeating-msi-inter-college-3-0-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1434141-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी : एफसीआई एकेडमी ने एमएसआई इंटर कॉलेज को 3-0 से हराकर जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी : एफसीआई एकेडमी ने एमएसआई इंटर कॉलेज को 3-0 से हराकर जीता खिताब
विज्ञापन
गोरखपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को क्षेत्रीय खेल कार्यालय के तत्वावधान में वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में जिला स्तरीय बालक हॉकी प्रतियोगिता आयोजित हुई। मेजर ध्यानचंद की जयंती पर हुई प्रतियोगिता के फाइनल में एफसीआई हॉकी एकेडमी गोरखपुर ने एमएसआई इंटर कॉलेज को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की।
पहले सेमीफाइनल में एमएसआई इंटर कॉलेज ने मौलाना आजाद हायर सेकेंडरी स्कूल को 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में एफसीआई हॉकी एकेडमी और रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। एफसीआई ने 3-2 से जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट कटाया। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी रहीं। उन्होंने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों में निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर अर्जुन अवार्डी एवं ओलंपियन प्रेम माया, पूर्व पार्षद भूपेंद्र सिंह, राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गुलाम सरवर, राष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी डाली यादव और अंतरराष्ट्रीय आर्म बॉक्सिंग खिलाड़ी अभिषेक साहनी समेत कई अतिथि मौजूद रहे। अभिषेक साहनी को भी सम्मानित किया गया। रविवार को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय बालक बास्केटबाल और बालक-बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता सुबह आठ बजे से होगी।