फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   history-sheeters reached Chiluatal police station swore in front of police station

गोरखपुर में डर का माहौल: हिस्ट्रीशीटर बोले- साहब! आप परेशान मत करिए, हम नहीं करेंगे अपराध

Mon, 12 Sep 2022 12:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 12 Sep 2022 12:01 PM IST
सार

कैंट प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि दुराचारी सभा में थाने के सभी 38 हिस्ट्रीशीटर बुलाए गए थे। सभी को अपराध से दूर रहने और किसी को परेशान न करने की चेतावनी दी गई। सभा में उपस्थित सभी हिस्ट्रीशीटरों ने अपराध न करने की कसम खाई है।

विज्ञापन
history-sheeters reached Chiluatal police station swore in front of police station
अपराध न करने की थाने में हाथ उठाकर शपथ लेते हिस्ट्रीशीटर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में बदमाशों में पुलिस का खौफ रविवार को चिलुआताल थाने में देखने को मिला। पुलिस के बुलाने पर थाने के सभी 38 हिस्ट्रीशीटर न सिर्फ पहुंचे बल्कि हाथ उठाकर कसम भी खाए। हिस्ट्रीशीटरों ने बोला कि साहब, आप परेशान मत करिए, आप जब कहिए आएंगे और अपराध तो भूल कर भी नहीं करेंगे। कभी किसी को हम लोग परेशान नहीं करेंगे, अगर शिकायत आए तो कार्रवाई कर दीजिएगा।

विज्ञापन


दरअसल, हरेक रविवार को जिले के सभी थानों में दुराचारी सभा का आयोजन कर पुलिस हिस्ट्रीशीटरों को बुलाती है। इसी क्रम में चिलुआताल थाने के 38 हिस्ट्रीशीटर भी सभा में पहुंचे थे। प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने सभी हिस्ट्रीशीटरों से बात करने के बाद उनका, नाम-पता और मोबाइल फोन नंबर रजिस्टर में दर्ज किया।
विज्ञापन


व्यक्तिगत तौर पर सबसे बातचीत करते हुए चेतावनी दी कि अगर कोई भी आपराधिक गतिविधि में लिप्त मिला, आसपास के लोगों को परेशान किया तो पुलिस सख्ती दिखाने के साथ ही निरोधात्मक कार्रवाई करेगी। दुराचारी सभा में आए हिस्ट्रीशीटरों ने शपथ लेते हुए कहा कि अब अपराध नहीं करेंगे, पुलिस जब भी बुलाएगी तुरंत आएंगे, लेकिन उन्हें भी बेवजह परेशान मत किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जिले में हैं 1,520 हिस्ट्रीशीटर, चिलुआताल में आए सभी

गोरखपुर जिले के 28 थानाक्षेत्र में कुल 1,520 हिस्ट्रीशीटर हैं। इनका सत्यापन करने के लिए जिले के सभी थानों में रविवार को दुराचारी सभा का आयोजन किया जाता है। सभा में थानेदार अपने क्षेत्र में रहने वाले 25 प्रतिशत हिस्ट्रीशीटरों को बुलाते हैं। चार माह से चल रही सभा में 20 दिन पहले तक 844 हिस्ट्रीशीटर ही आए थे। शेष लोग बुलाने पर नहीं आ रहे थे। लेकिन, चिलुआताल थाने में इस बार सभी हिस्ट्रीशीटर एक साथ बुलाए गए थे। अधिकारियों की सख्ती दिखाने पर वह लोग थाने आए थे।

इस थाने में इतने हिस्ट्रीशीटर
बड़हलगंज 87, बांसगांव 71, बेलघाट 28, बेलीपार 50, कैंपियरगंज 51, कैंट 31, चौरीचौरा 103, चिलुआताल 69, गगहा 82, गीडा 47, गोला 53, गोरखनाथ 61, गुलरिहा 47, हरपुर-बुदहट 38, झंगहा 83, खजनी 76, खोराबार 57, कोतवाली 47, पीपीगंज 65, पिपराइच 79, राजघाट 49, रामगढ़ताल 21, सहजनवां 38, शाहपुर 47, सिकरीगंज 48, तिवारीपुर 47, उरुवा 45 हिस्ट्रीशीटर हैं।

कैंट प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि दुराचारी सभा में थाने के सभी 38 हिस्ट्रीशीटर बुलाए गए थे। सभी को अपराध से दूर रहने और किसी को परेशान न करने की चेतावनी दी गई। सभा में उपस्थित सभी हिस्ट्रीशीटरों ने अपराध न करने की कसम खाई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed