फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   History sheeter Sarvesh arrested advocate abstaining from judicial work

रंगरेजा बवाल: हिस्ट्रीशीटर सर्वेश गिरफ्तार, न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Wed, 26 Jul 2023 03:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 26 Jul 2023 03:48 PM IST
सार

20 जुलाई की रात में रंगरेजा रेस्त्रां में खाना पैक कराने गए लोगों से विवाद हो गया था। आरोप है कि इस दौरान बीच-बचाव में आए अधिवक्ताओं के साथ भी कर्मचारियों ने मारपीट की। कर्मचारियों की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन
History sheeter Sarvesh arrested advocate abstaining from judicial work
कैंट थाने में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर सर्वेश तिवारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रंगरेजा रेस्त्रां में मारपीट व रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को हिस्ट्रीशीटर सर्वेश तिवारी उर्फ कुंदन तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। हिस्ट्रीशीटर सर्वेश बड़हलगंज के कोल्हुआ गांव का रहने वाला है। उधर, मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में सर्वेश समेत चार गैर अधिवक्ताओं पर मारपीट, बलवा, धमकी, रंगदारी, डकैती व 7 सीएलए की धारा में केस दर्ज किया है। पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान सीसीटीवी कैमरे की मदद से कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। उधर, मारपीट के मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 20 जुलाई की रात में रंगरेजा रेस्त्रां में खाना पैक कराने गए लोगों से विवाद हो गया था। आरोप है कि इस दौरान बीच-बचाव में आए अधिवक्ताओं के साथ भी कर्मचारियों ने मारपीट की। कर्मचारियों की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने अधिवक्ता अविनाश की तहरीर पर रेस्टोरेंट मालिक समेत अन्य लोगों पर डकैती, जानलेवा हमला, बलवा व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी रेस्त्रां कर्मचारी को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अश्लील गाना बजाने को लेकर हुआ विवाद, गोली लगने से एक ग्रामीण की मौत; तीन घायल

अब पुलिस ने रेस्त्रां की ओर से आई तहरीर के आधार पर हिस्ट्रीशीटर सर्वेश तिवारी और चार अन्य लोगों पर केस दर्ज किया। पुलिस ने केस दर्ज करने के साथ ही हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार भी कर लिया। उधर बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के सभागार में साधारण सभा की बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई। संचालन मंत्री धीरेंद्र कुमार द्विवेदी ने किया।

इसे भी पढ़ें: सीमा हैदर के लिए कसा बॉर्डर तो और तमतमाया नेपाली टमाटर

बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने एडीजी अखिल कुमार से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं ने साफ कह दिया है कि जब तक मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। एडीजी से मुलाकात करने वालों में अभिमन्यु पांडेय, भानु प्रताप पांडेय, जितेंद्र धर दूबे, प्रभु दयाल सिंह, रवि प्रकाश शुक्ल, मनोज धर दूबे, राम प्रवेश पांडेय, पद्माकर दत्त तिवारी आदि शामिल रहे।

हिस्ट्रीशीटर पर कार्रवाई न करने पर ही गिरी थी गोला थानेदार पर गाज
हिस्ट्रीशीटर सर्वेश पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने का भी केस दर्ज है। उसकी विवेचना गोला थानेदार अश्वनी को सौंपी गई थी। आरोप है कि उन्होंने कार्रवाई में लापरवाही बरती थी। लिहाजा एसएसपी ने उन्हें लाइनहाजिर कर दिया था। अब उसे कैंट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद भी गोला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया था। आरोपी सर्वेश पर आठ केस दर्ज हैं। सहजनवां थाने में हत्या की कोशिश, बड़हलगंज में रंगदारी के लिए मारपीट, आर्म्स एक्ट, चोरी, गैंगस्टर, जालसाजी, मारपीट व धमकी के केस दर्ज हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed