फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   History sheeter Lalku absconding, police raided in search

Gorakhpur News: हिस्ट्रीशीटर ललकू फरार, तलाश में पुलिस ने दी दबिश

Mon, 27 Nov 2023 06:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 27 Nov 2023 06:48 AM IST
विज्ञापन
History sheeter Lalku absconding, police raided in search
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : iStock
गोरखपुर जिले में बड़हलगंज क्षेत्र के खड़ेसरी गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर लालबाबू यादव उर्फ ललकू यादव सहित छह आरोपियों पर रामजतन की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस उसके ठिकानों पर दबिश दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बड़हलगंज क्षेत्र के खड़ेसरी गांव निवासी रामजतन ने तहरीर में कहा है कि 16 नवंबर को उन्होंने अपनी जमीन 8.75 लाख रुपये में पूनम गुप्ता के नाम बैनामा किया है। 22 नवंबर को ललकू, सुनील, उमेश सहित दो, तीन अज्ञात लोग असलहे के साथ घर पर आकर बैनामे में मिले पौने नौ लाख रुपये को वापस मांगने लगे। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


पाकेट से 2200 रुपये व पासबुक छीनकर फरार हो गए। रामजतन ने कहा है कि आरोपी पेशेवर अपराधी हैं। दुष्कर्म व छेड़खानी का फर्जी केस दर्ज कराकर वसूली करना इनका पेशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed