फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   History sheet opened against former councilor Irshad Ahmed

Gorakhpur News: पूर्व पार्षद इरशाद अहमद के खिलाफ खुली हिस्ट्रीशीट

Fri, 05 Sep 2025 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
History sheet opened against former councilor Irshad Ahmed
गोरखपुर। तिवारीपुर इलाके के जाफरा बाजार में 14 मई को कोटेदार के पास केवाईसी कराने गई महिला के साथ अभद्रता के विरोध में मारपीट के आरोपी पूर्व पार्षद के खिलाफ तिवारीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोल दी है। उसके खिलाफ तिवारीपुर थाने में छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूर्व पार्षद इरशाद अहमद ने अपने साथियों तनवीर, इबरार, अमन, आरिफ, शकील पान वाले, रवि सलमानी और 4-5 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर 14 मई को जाफरा बाजार निवासी विनोद गुप्ता से मारपीट की थी। आरोप है कि पूर्व पार्षद ने केवाईसी कराने के लिए कोटेदार खलील के यहां गई मोहल्ले की एक महिला के साथ अभद्रता की थी। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उनका गला दबा दिया था। यही नहीं अचेत होने पर चेन, अंगूठी और नकदी इरशाद अहमद ने निकाल ली थी। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ दंगा भड़काने के लिए उकसाने, अपमानित करने, हत्या का प्रयास और डकैती का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed