फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   History sheet of Gagha's female miscreant Rinki Goswami opened

जानिए कौन है यूपी के इस जिले की महिला हिस्ट्रीशीटर, जिसने दरोगा पर किया था जानलेवा हमला

Mon, 18 Jan 2021 10:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 18 Jan 2021 10:02 AM IST
विज्ञापन
History sheet of Gagha's female miscreant Rinki Goswami opened
महिला बदमाश रिंकी गोस्वामी। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के तिवारीपुर इलाके की महिला गैंगस्टर गीता तिवारी के बाद एक और महिला बदमाश पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने अब गगहा इलाके की महिला बदमाश रिंकी गोस्वामी की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। आरोप है कि रिंकी पशु तस्करों का गिरोह चलाती है। पशु तस्करी के कई मामलों में नाम उजागर होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। जेल के एक बंदी रक्षक का चार पहिया वाहन इस्तेमाल करने वाली रिंकी पर कार्रवाई का आदेश एसएसपी ने दिया था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गगहा इलाके के कहला गांव की निवासी रिंकी गोस्वामी के खिलाफ वर्ष 2017 से मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ हत्या की कोशिश, साजिश रचने, पशु क्रूरता अधिनियम के तहत छह केस दर्ज हैं। आरोप है कि रिंकी गोस्वामी उर्फ रिंकू पशु तस्करों के साथ मिलकर गिरोह का संचालन करती है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रिंकी का पति विदेश में रहकर कमाता है। रिंकी का बिहार निवासी तस्कर अजय यादव से सीधा संपर्क है। जेल में तैनात एक बंदी रक्षक की कार से चलने वाली रिंकी से उलझने में पुलिस कर्मचारी भी बचते थे। कार्रवाई करने पर रिंकी ने गगहा के एक कांस्टेबल को निलंबित कराने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा पर किया था जानलेवा हमला

वर्ष 2017 में रिंकी ने कौड़ीराम में तैनात एक दरोगा पर जानलेवा हमला किया था। घटना तब हुई जब रिंकी तस्करी के पशु ले जा रही थी। दरोगा ने रोका तो उनपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की थी। इस मामले में भी मुकदमा दर्ज हुआ था।

जिले की दूसरी महिला हिस्ट्रीशीटर बनी रिंकी
तिवारीपुर इलाके की गीता तिवारी की भी हिस्ट्रीशीट खुली है। उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। गीता तिवारी को गिरफ्तार करके पुलिस ने जेल भिजवाया है। गीता को जिले की पहली हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। अब हिस्ट्रीशीटरों की सूची में एक और महिला बदमाश रिंकी गोस्वामी का नाम दर्ज हो गया है।

एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि रिंकी के खिलाफ गगहा में कई केस दर्ज हैं। उसकी हिस्ट्रीशीट खोलकर गैंग के सदस्यों पर कार्रवाई की जा रही है। यदि किसी पुलिस कर्मचारी की मिलीभगत उजागर हुई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed