फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   History sheet of four miscreants including Tikka Singh

Gorakhpur News: तिहरा हत्याकांड के टिक्का सिंह समेत चार बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली

Mon, 15 May 2023 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
History sheet of four miscreants including Tikka Singh
- एसएसपी के आदेश पर अलग-अलग थाना पुलिस की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गगहा में तिहरा हत्याकांड के आरोपी टिक्का सिंह समेत चार बदमाशों की हिस्ट्रीशीट पुलिस ने खोल दी है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के आदेश पर बेलीपार, गगहा और कैंट पुलिस ने यह कार्रवाई की है। भू-माफिया ओमप्रकाश के साथी संजय पांडेय, पेट्रोल पंप मैनेजर की हत्या कर लूट करने वाले सत्यम श्रीवास्तव व अनिल यादव को श्रेणी ए में रखा गया है। पुलिस अब इनकी नियमित निगरानी करेगी।

जानकारी के मुताबिक, गगहा के डुमरी निवासी मुन्ना सिंह के बेटे टिक्का सिंह ने पंचायत चुनाव के दौरान बसपा से तैयारी कर रहे प्रत्याशी की हत्या कर दी थी। इसके कुछ दिन बाद ही उसने एक व्यापारी और उसके कर्मचारी की हत्या कर सनसनी फैला दी थी। अब पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोल दी है। इसके अलावा बेलीपार के सत्यम श्रीवास्तव की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। सत्यम ने अपने साथियों के साथ मिलकर बेलीपार इलाके में पेट्रोल पंप के मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी थी और नकदी लूट ली थी। पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर के तहत भी कार्रवाई की थी। वहीं, संजय पांडेय भू-माफिया ओमप्रकाश का साथी है। ओमप्रकाश ने झारखंड व बिहार के लोगों को जमीन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी की है। इसी तरह गगहा के अनिल यादव की भी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। अनिल पर गंभीर धाराओं के सात मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed