फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   History sheet of five miscreants of Gorakhpur district opened

UP News: गोरखपुर जिले के पांच बदमाशों की खोली गई हिस्ट्रीशीट, पुलिस ने की कार्रवाई

Sun, 04 Dec 2022 10:38 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 04 Dec 2022 10:38 AM IST
सार

पिपराइच पुलिस ने जंगल अहमद अली के शाहपुर टोला निवासी विशाल चौहान की हिस्ट्रीशीट खोली है। इसके खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, यह गो तस्कर है। जंगल धूसड़ टोला हसनगंज निवासी सुमित कुमार निषाद की भी हिस्ट्रीशीट खोली गई है।

विज्ञापन
History sheet of five miscreants of Gorakhpur district opened
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पुलिस ने गोरखपुर जिले के पांच बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोल दी। एसएसपी के आदेश पर पिपराइच, बेलीपार, उरूवा और बेलघाट पुलिस ने कार्रवाई की है। अब पुलिस इनकी निगरानी करेगी। दुराचारी घोषित करते हुए उनके आपराधिक इतिहास के अनुरूप ‘ए’ प्रकार की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पिपराइच पुलिस ने जंगल अहमद अली के शाहपुर टोला निवासी विशाल चौहान की हिस्ट्रीशीट खोली है। इसके खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, यह गो तस्कर है। जंगल धूसड़ टोला हसनगंज निवासी सुमित कुमार निषाद की भी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। सुमित भी पशु तस्कर है और वह विशाल का साथी है। उस पर तीन मुकदमे हैं।
विज्ञापन


बेलीपार पुलिस ने जंगल अखलास कुंवर निवासी रतन उर्फ अखिलेश यादव की हिस्ट्रीशीट खोली है। रतन के खिलाफ हत्या के प्रयास और लूट सहित अन्य धाराओं में पांच केस दर्ज हैं। यह सभी मुकदमे खोराबार और बेलीपार थाने में दर्ज किए गए हैं। हाल में उसके खिलाफ बेलीपार में लूट का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उरूवा बाजार पुलिस ने थाना क्षेत्र के सहुआपार निवासी रविंद्र कुमार पुत्र लाले प्रसाद की हिस्ट्रीशीट खोली है। रविन्द्र के खिलाफ हरपुरबुदहट, खजनी, बांसगांव, सिकरीगंज, गोला तथा संतकबीरनगर के खलीलाबाद में केस दर्ज हैं। बेलघाट पुलिस ने बघाड़ निवासी सूरज गौड़ की हिस्ट्रीशीट खोली है। सूरज के खिलाफ हत्या और मारपीट, धमकी सहित तीन केस दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed