फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   history of Gorakhpur jail Man not reached home due to murder in sant kabir nagar

जेल से रिहा होने के बाद घर नहीं पहुंचा ये शख्स, रास्ते में ही उतार दिया गया था मौत के घाट

Sun, 07 Jun 2020 08:34 AM IST
vivek shukla विष्णु त्रिपाठी, गोरखपुर।
विष्णु त्रिपाठी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 07 Jun 2020 08:34 AM IST
विज्ञापन
history of Gorakhpur jail  Man not reached home due to murder in sant kabir nagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

गोरखपुर जेल से पंद्रह साल पहले छूटा एक कैदी कभी घर नहीं पहुंच सका। अब आप सोच रहे होंगे आखिर क्यों? क्योंकि जेल से छूटने के बाद गांव के बाहर ही गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी गई थी।   

विज्ञापन


ये है पूरी कहानी
बता दें कि नेपाल के बैरहवा निवासी जीतनारायण मिश्र शातिर अपराधी था। वह गोरखपुर जेल में बंद था। वर्ष 2004 में एक केस में गोरखपुर के शाहपुर निवासी माफिया विनोद उपाध्याय भी जेल में बंद था। जीतनारायण का माफिया विनोद से किसी बात को लेकर जेल में विवाद हो गया था।
विज्ञापन


इस दौरान जीतनारायण ने विनोद को थप्पड़ जड़ दिया था। उस समय तो विनोद ने कुछ नहीं बोला। बाद में जीतनारायण को बस्ती जेल भेज दिया गया। इस बीच विनोद जमानत पर बाहर आ गया। लेकिन उसके मन में भड़की बदले की भावना अभी शांत नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात अगस्त 2005 को जीतनारायण बस्ती जेल से छूट गया। वह जेल से छूटने के बाद संतकबीरनगर के बखिरा के फेउसी निवासी बहनोई गोरेलाल के यहां जाने के लिए निकला। उधर जेल से ही विनोद और उसके साथी पीछा कर रहे थे।

बहनोई के गांव के बाहर जैसे ही जीतनारायण जीप से उतरा और पैदल ही बहनोई के साथ जाने लगा तभी कार सवार विनोद व उसके साथियों ने जीतनारायण को गोलियों से भून दिया।

घटना को अंजाम देकर भाग रहे विनोद के कार पर ग्रामीणों ने पत्थर बरसा दिया, जिससे उसकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। उसके बाद पुलिस ने विनोद व उसके साथियों को पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में विनोद के खिलाफ गैंगेस्टर की भी कार्रवाई की गई थी। वर्ष 2015 में विनोद ने उसी मामले में संतकबीरनगर कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। माफिया विनोद पर 38 से अधिक केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed