फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Hiraman parrots caught in Mau brought to Gorakhpur zoo

Gorakhpur News: मऊ में पकड़े गए हीरामन तोते, लाए गए गोरखपुर चिड़ियाघर

Thu, 09 Feb 2023 04:19 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 09 Feb 2023 04:19 PM IST
सार

पशु चिकित्साधिकारी डॉ योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि हीरामन तोते बेहद खूबसूरत होते हैं। इनकी बनावट बेहद आकर्षक होती है। इनके पंख पर लाल रंग की धारियां होती हैं। चोंच बड़े होते हैं। बाकी पूरी शरीर हरे रंग का होता है।

विज्ञापन
Hiraman parrots caught in Mau brought to Gorakhpur zoo
पकड़े गए हीरामन तोते। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हीरामन तोते (पहाड़ी) के 17 चूजों को चिड़ियाघर लाया गया है। चिकित्सकीय देखरेख में यह चिड़ियाघर में ही रहेंगे। मऊ पुलिस ने तस्करों के पास से शेड्यूल दो में आने वाले इन तोतों के बच्चों को अपने पास सुरक्षित रखा। उम्र कम होने और अविकशित होने की वजह से इन्हें वन विभाग मऊ ने इन्हें चिकित्सकीय देखरेख में रखने के लिए गोरखपुर चिड़ियाघर भेज दिया।
विज्ञापन


दरअसल, ये तोते बेहद खूबसूरत होते हैं। इनकी तस्करी भी खूब की जाती। एक तोता 1,500 रुपये तक में बेचा जाता है। मऊ पुलिस ने दो दिन पहले कुछ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से इन तोतों के बच्चों को बरामद किया था।
विज्ञापन


पशु चिकित्साधिकारी डॉ योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि ये तोते बेहद खूबसूरत होते हैं। इनकी बनावट बेहद आकर्षक होती है। इनके पंख पर लाल रंग की धारियां होती हैं। चोंच बड़े होते हैं। बाकी पूरी शरीर हरे रंग का होता है। बताया कि वन्य जीव अधिनियम की शेड्यूल द्वितीय श्रेणी में इन्हें रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें घर, दफ्तर या पिंजरे में पालना कानून अपराध होता है। बताया कि चूंकि इनकी उम्र अभी बहुत कम है। ऐसे में इनके व्यस्क होने तक इन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखना अनिवार्य होगा। इसी वजह से इन्हें चिड़ियाघर भेजा गया है। फिलहाल अभी सभी सामान्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed