फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Hindi Fortnight to be observed in North Eastern Railway from September 16 to 28.

Gorakhpur News: पूर्वोत्तर रेलवे में 16 से 28 सितंबर तक होगा हिंदी पखवाड़ा

Mon, 14 Sep 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 14 Sep 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Hindi Fortnight to be observed in North Eastern Railway from September 16 to 28.
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय में राजभाषा विभाग की ओर से 16 से 28 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा-2026 का आयोजन किया जाएगा। प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक व मुख्य राजभाषा अधिकारी प्रकाश चंद्र जायसवाल के निर्देशन में होने वाले पखवाड़े के दौरान हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


16 सितंबर को रेलवे अधिकारी क्लब में साहित्यिक संगोष्ठी से पखवाड़े की शुरुआत होगी। 17 सितंबर को इसी स्थान पर कार्यशाला और 18 सितंबर को कर्मचारियों के लिए हिंदी क्विज होगी। 21 सितंबर को बहुविषयक पद्धति प्रशिक्षण केंद्र में कर्मचारियों के लिए आशु भाषण और हिंदी साहित्य पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


22 सितंबर को अधिकारियों के लिए हिंदी क्विज और 23 सितंबर को स्वास्थ्य संगोष्ठी होगी। 24 सितंबर को कर्मचारियों के लिए स्लोगन और हिंदी सुलेख प्रतियोगिता आयोजित होगी। 25 सितंबर को रेलवे विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए वाक् एवं पेंटिंग प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पखवाड़े के अंतिम दिन 28 सितंबर को रेलवे प्रेक्षागृह में शाम चार बजे कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे उदय बोरवणकर मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed