{"_id":"665906d3216f3c9389081ff4","slug":"himachal-governor-will-come-today-will-vote-tomorrow-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-574639-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हिमाचल के राज्यपाल आज आएंगे, कल करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हिमाचल के राज्यपाल आज आएंगे, कल करेंगे मतदान
Fri, 31 May 2024 04:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 31 May 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल पहली जून को मतदान करेंगे। इसके लिए वह 31 मई को गोरखपुर आ रहे हैं। तीन जून को वापस हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना होंगे। इस अवधि में वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
राज्यपाल 31 मई को नई दिल्ली से चलकर सुबह 9:40 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से बुढ़िया माई मंदिर पहुंचेंगे जहां दर्शन-पूजन करेंगे। फिर बेतियाहाता स्थित आवास पर आएंगे। शाम में स्व. डॉ सत्यनारायण अग्रवाल के साकेत नगर स्थित आवास पर जाएंगे। अगले दिन एक जून को मतदान करेंगे। दो जून को लोकतंत्र सेनानी जितेन्द्र राय के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने मऊ जिले के दोहरीघाट स्थिति रामपुर धनौली उनके घर जाएंगे।
राज्यपाल शाम चार बजे से सूरजकुंड कॉलोनी निवासी रेलवे कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व सचिव प्रह्लाद सिंह के आवास पर जाएंगे। वहां से मिर्जापुर लाला टोली निवासी अजय तिवारी के घर जाएंगे। इसके बाद शाम छह बजे पूर्व महापौर सीताराम जायसवाल के आवास पर जाएंगे। तीन जून की सुबह हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे।