फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Highway construction... safety standards ignored, responsible unaware

Gorakhpur News: हाईवे निर्माण... सुरक्षा मानक दरकिनार, जिम्मेदार बेखबर

Fri, 31 Jan 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 31 Jan 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Highway construction... safety standards ignored, responsible unaware
महराजगंज ठूठीबारी मार्ग के मिठौरा के पास हो रहा सड़क निर्माण कार्य।
महराजगंज। महराजगंज-ठूठीबारी हाईवे निर्माण में सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। डायवर्जन रूट पर कहीं बोर्ड नहीं लगे हैं। वहीं सड़क के किनारे खुदाई वाले स्थान पर भी लाल झंडी नहीं लगी है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी के साथ ही दुर्घटना की आशंका भी प्रबल हो गई है।
विज्ञापन

बीते दिनों एक रोडवेज बस क्षतिग्रस्त हो गई थी। निर्माणाधीन सड़क पर पानी नहीं गिराने से धूल उड़ रही है, इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बृहस्पतिवार को महराजगंज से ठूठीबारी निर्माणाधीन सड़क पर सुरक्षा मानकों की पड़ताल में खामियां नजर आईं। भागाटार से निचलौल की ओर बढ़ने पर काम होते दिखा।
विज्ञापन

सड़क के दोनों किनारों पर गड्ढे खोदकर गिट्टी डालकर सड़क को बराबर किया जा रहा है। किनारे पर कोई संकेतक नहीं लगे हैं, इससे रात में आने वाले वाहनों को हादसे की आशंका रहती है। भागाटार राम नारायण फूल बदन इंटर काॅलेज के पास पुल का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल के बगल में डायवर्जन का बोर्ड लगाकर पुल के किनारे राहगीरों और वाहनों के आने-जाने के लिए खोल दिया गया है। सड़क के किनारे से निकलने वाले वाहनों से आने जाने वाले यात्रियों को सड़क से उड़ती धूल से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बाइक से जा रहे सत्तन ने बताया कि डायवर्जन पर पानी नहीं गिराने के कारण सड़क पर उड़ती धूल से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इधर से अक्सर आना-जाना लगा रहता है। बीते दो दिन से सांस की दिक्कत हो गई है। आंख में समस्या हो रही है।
वहीं थोड़ी दूरी पर साइकिल से आ रहे रामदेव ने बताया कि सड़क चौड़ी की जा रही है। आने वाले दिनों में वाहन फर्राटा भरेंगे, लेकिन वर्तमान में दुश्वारियां हो रही हैं। कार्यदायी संस्था की ओर से सुरक्षा मानकों का ख्याल नहीं रखा जा रहा है।
इधर से गुजरने के दौरान आंख धूल से भर जा रही है। अधिक दिनों तक ऐसे ही रहा तो आने वाले दिनों में समस्या बढ़ जाएगी। नगर चौराहे से लेकर निचलौल होते हुए ठूठीबारी तक 40 किमी की सड़क का निर्माण हो रहा है। भागाटार से आगे बढ़ने पर सड़क एक तरफ से तोड़कर बनाई जा रही है। हैरानी की बात है कि सड़क के किनारे पर संकेतक नहीं लगा है। पास से गुजर रहे महेंद्र प्रसाद ने बताया कि सुरक्षा को लेकर जरा भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

इससे दुर्घटना की आशंका प्रबल हो गई है। किनारे पर कम से कम संकेतक लगे रहते तो रात में वाहनों को आने जाने में समस्या नहीं होती। बरोहिया चौराहे पर ज्ञानेश तिवारी ने बताया कि बीते दिन एक बस भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। कोहरा होने के कारण बस निर्माणाधीन सड़क पर उतर गई थी। इस रूट पर जगह-जगह काम होते दिखा। सड़क के दायरे में आने वाले पोल अभी नहीं हटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed