{"_id":"5fe6c443436d00773a708d23","slug":"high-security-number-plate-to-be-created-from-siam-app-by-transport-department-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Exclusive: नए साल में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनवाना होगा आसान, घर बैठे हो जाएगा सारा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Exclusive: नए साल में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनवाना होगा आसान, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
Sat, 26 Dec 2020 10:39 AM IST
vivek shukla
अविनाश श्रीवास्तव, गोरखपुर।
अविनाश श्रीवास्तव, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 26 Dec 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनवाने के लिए परिवहन विभाग की ओर से नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। इसके तहत घर बैठे ही एप से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनवा सकेंगे। यह सुविधा सियाम एप पर नए साल से मिलने लगेगी। यह एप प्रदेश में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने का काम करेगा।
शासन से संभागीय परिवहन कार्यालय में किसी भी काम के लिए वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की अनिवार्यता घोषित की गई थी। नंबर प्लेट लगवाने के दौरान लोगों को तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। कहीं अधिक फीस वसूली जा रही थी तो कहीं डीलर दस्तावेज के नाम पर लोगों को परेशान कर रहे थे।
ऐसे में शासन ने संभागीय परिवहन विभाग में किसी भी काम के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की अनिवार्यता समाप्त करते हुए लोगों को राहत दे दी। लेकिन वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट तो लगने ही हैं। ऐसे में परिवहन विभाग ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने वाली कंपनी सियाम से करार किया है। यह कंपनी नए साल में सियाम नाम से एक एप लांच करेगी। जिसके बाद इसी मोबाइल एप के माध्यम से लोग घर बैठे हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की बुकिंग कर सकेंगे।

यह है सियाम एप की खासियत
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की बुकिंग का यह एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां किसी भी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं होगी। फीस से लेकर सभी दस्तावेेज की व्यवस्था को पूरी तरह से पारदर्शी बनाया गया है। किसी भी तरह से असंतुष्ट लोगों को अपनी बात रखने का मौका एप के माध्यम से मिलेगा। उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन श्याम लाल ने बताया कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को बनाने में हो रही अनियमितता को देखते हुए विभाग ने सियाम से करार किया है। इस एप के माध्यम से नए साल से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने का काम शुरू हो जाएगा।