फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   High blood pressure increases the risk of pregnancy

उच्च रक्तचाप से गर्भवतियों को खतरा ज्यादा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
High blood pressure increases the risk of pregnancy
उच्च रक्तचाप से गर्भवतियों को खतरा ज्यादा प्री-एक्लैम्पशिय पर आयोजित हुआ वेबीनार  अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। प्रसव के दौरान 10 से 15 फीसदी गर्भवतियों में रक्तचाप अक्सर बढ़ जाता है। पहले गर्भधारण में तो 20 और दूसरे में 15 फीसदी गर्भवतियों में रक्तचाप अनियंत्रित होती है। ऐसे में शरीर में सूजन हो जाता है। इसकी वजह से गर्भवतियों की जान खतरे में आ जाती है। इसमें गर्भस्थ शिशु की मौत हो सकती है। इसे प्री-एक्लैम्पशिय कहते हैं।  यह जानकारी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. बबीता शुक्ला ने शुक्रवार को प्री-एक्लैम्पशिय पर आयोजित वेबीनार में कही। बताया कि प्री-एक्लैम्पशिय की स्थिति में रक्त शरीर में रक्त प्रवाह तेज हो जाता है। इसका असर प्रसूता के फेफड़े, गुर्दा, लिवर, प्लेटलेट्स और दिमाग पर पड़ता है। खून के दबाव से गुर्दा और लिवर फेल हो जाता हैं। मरीज को झटका आने लगता है। फेफड़े में पानी भर जाता है। इससे मरीज की मौत हो सकती है। फेडरेशन ऑफ आब्स एंड गायिनी सोसाइटी की पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. साधना गुप्ता ने बताया कि गर्भावस्था में उच्च रक्तचाप 15 से 20 फीसदी महिलाओं को हो जाता है। इसका समय से इलाज जरूरी है। ऐसे में अगर शरीर में सूजन हो, देखने में परेशानी हो, पेट या सिर में दर्द हो रहा हो तो डॉक्टर से संपर्क करें। कार्यक्रम का आयोजन फॉग्सी की अध्यक्ष डॉ. मधुबाला, सचिव डॉ. मीनाक्षी गुप्ता और स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अमृता जयपुरियार ने किया। इस दौरान डॉ. राधा जीना, डॉ. सुनील कमानी, डॉ. दीप्ति चतुर्वेदी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed