{"_id":"6aeba2b546ff6e0ad30b710f","slug":"hemophilia-patient-dies-medical-college-faces-allegations-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1507551-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हीमोफीलिया मरीज की मौत मेडिकल कॉलेज पर आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हीमोफीलिया मरीज की मौत मेडिकल कॉलेज पर आरोपी
विज्ञापन
गोरखपुर। हीमोफिलिया से पीड़ित एक मरीज की निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल में दोनों बार फैक्टर लगाने के बाद उन्हें घर ले जाने को कह दिया गया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कैंपियरगंज निवासी अिश्वनी फार्मासिस्ट थे और लंबे समय से हीमोफीलिया से पीड़ित थे। उनके बड़े भाई सोमेश्वर के मुताबिक, 30 अक्तूबर को अचानक उनके पेट और पैर में तेज दर्द शुरू हुआ। अगले दिन सुबह करीब 11 बजे उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर ले जाया गया।
वहां से मेडिसिन इमरजेंसी वार्ड नंबर 11 भेज दिया गया। परिजन के पास अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट भी थी लेकिन आरोप है कि डॉक्टरों ने उसे नहीं देखा। करीब एक घंटे तक व्हीलचेयर पर बैठे रहने के बाद फैक्टर लगाया गया और घर भेज दिया गया। रात करीब दो बजे दर्द फिर बढ़ा तो परिजन उन्हें दोबारा मेडिकल कॉलेज ले गए। इस बार भी फैक्टर लगाया गया, लेकिन भर्ती नहीं किया गया। परिजन के अनुसार, अश्वनी खड़े होने की स्थिति में भी नहीं थे और वार्ड में भर्ती करने की गुहार लगाते रहे।
सुबह उन्हें फर्टिलाइजर के पास एक निजी अस्पताल ले जाया गया। तब तक उनका रक्तचाप काफी गिर चुका था। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।