{"_id":"654b4c3e884b3506f3074828","slug":"helpline-number-1950-installed-in-district-election-officer-office-2023-11-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: वोटर हेल्पलाइन पर करें कॉल..सभी समस्याओं का होगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: वोटर हेल्पलाइन पर करें कॉल..सभी समस्याओं का होगा समाधान
Wed, 08 Nov 2023 02:22 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 08 Nov 2023 02:22 PM IST
सार
समस्याओं के समाधान के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में टोल फ्री वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। कार्य दिवसों में सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक इन नंबर पर कॉल करके समस्याओं के बारे में जानकारी दी जा सकती है।
विज्ञापन
वोटर हेल्पलाइन
- फोटो : voter helplin
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मतदाताओं की समस्याओं के समाधान के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में टोल फ्री वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। कार्य दिवसों में सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक इन नंबर पर कॉल करके समस्याओं के बारे में जानकारी दी जा सकती है।
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार सिंह ने बताया कि निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 कार्यक्रम के तहत निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित कराने, नाम हटाने कराने, किसी भी प्रकार के संशोधन कराने, रंगीन मतदाता फोटो पहचान पत्र और निर्वाचन से संबंधित जानकारी के लिए इस हेल्पलाइन नंबर पर काल कर सकते हैं। सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
नौ विधानसभा क्षेत्रों के 2769 लोगों ने किया आवेदन
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण अभियान 27 अक्टूबर से चलाया जा रहा है। जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों से कुल 10931 लोगों ने आवेदन किया है। इसमें मतदाता बनने के लिए 18 से 19 वर्ष के आवेदकों की संख्या 2769 हैं। 4593 महिलाओं ने भी वोटर बनने के लिए आवेदन किए गए हैं। मतदाता सूची में 1284 वोटर का नाम हटाने के लिए आवेदन किया गया हैं।
डुप्लीकेट वोटर आईडी कार्ड के लिए 785 लोगों के आवेदन निर्वाचन कर्मचारियों को मिले। सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जेएन मौर्या ने बताया कि अधिक से अधिक मतदाताओं को सूची में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। इस संबंध में सभी बीएलओ के आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई लापरवाही सामने आई तो कार्रवाई होगी। संवाद
डुप्लीकेट वोटर आईडी कार्ड के लिए 785 लोगों के आवेदन निर्वाचन कर्मचारियों को मिले। सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जेएन मौर्या ने बताया कि अधिक से अधिक मतदाताओं को सूची में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। इस संबंध में सभी बीएलओ के आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई लापरवाही सामने आई तो कार्रवाई होगी। संवाद