फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Help desk set up for UP board students

UP Board Exam 2022: यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए हेल्प डेस्क गठित, ऐसे ले सकते हैं मदद

Mon, 21 Mar 2022 01:43 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 21 Mar 2022 01:43 PM IST
सार

गोरखपुर जिले के सभी सात तहसीलों पर विशेषज्ञ शिक्षकों की तैनाती की गई है। यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों की विषयवार समस्याओं को सुलझाने के लिए शिक्षकों को चयनित किया गया है।

विज्ञापन
Help desk set up for UP board students
UP Board Exam 2021-22 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 24 मार्च से प्रारंभ होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी अपनी समस्याओं का समाधान हेल्प डेस्क से पा सकेंगे। विद्यार्थी अपनी तैयारी के क्रम में पाठ्यक्रम के कठिन सवालों का जवाब हेल्प डेस्क के विशेषज्ञ शिक्षकों से एक फोन काल पर पा सकेेंगे। यूपी बोर्ड ने विद्यार्थी की सहायता के लिए हेल्प डेस्क का गठन किया है। जिले के सभी सात तहसीलों पर विशेषज्ञ शिक्षकों की तैनाती की गई है। यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों की विषयवार समस्याओं को सुलझाने के लिए शिक्षकों को चयनित किया गया है।

विज्ञापन


हाईस्कूल के छात्रों के लिए बनाई गई प्रत्येक हेल्प डेस्क पर एक विषय के तीन शिक्षकों को नियुक्त किया गया है। इंटरमीडिएट की कक्षा के लिए गणित, विज्ञान और कला वर्ग के छात्रों के लिए विषयवार दो-दो शिक्षक हर एक हेल्प डेस्क पर नियुक्त किए गए हैं। डीआईओएस ने ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया कि बोर्ड के निर्देश पर सात तहसीलों में हेल्प डेस्क बना दी गई है।
विज्ञापन


हेल्प डेस्क के जरिये विभिन्न विषयों के 153 शिक्षक उनके सवालों का जवाब देंगे। डेस्क प्रतिदिन जिले के राजकीय जुबिली इंटर कालेज गोरखपुर (9411795743), राजकीय कन्या इंटर कालेज सरदारनगर (8887525296), बापू इंटर कालेज पीपीगंज (9450353778), चंपा देवी राजकीय कन्या इंटर कालेज हरनही खजनी (9452202375), राजकीय कन्या इंटर कालेज बांसगांव (9305615899), वीएसएवी इंटर कालेज गोला (9451470655) तथा राजकीय हाईस्कूल सीहापार सहजनवां (914056948) में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक कार्य करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed