फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Help arrived half an hour after the incident, and questions were raised about the effectiveness of the anti-Romeo squad.

Gorakhpur News: 29 थानों में एंटी रोमियो स्क्वाॅड फिर भी सरेराह छात्राओं से छेड़खानी

Thu, 04 Jun 2026 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Help arrived half an hour after the incident, and questions were raised about the effectiveness of the anti-Romeo squad.
घटना के आधे घंटे बाद पहुंची मदद, एंटी रोमियो टीम की सक्रियता पर भी उठे सवाल
विज्ञापन


मार्च से मई तक 88 हजार से अधिक लोगों की जांच और 28 हजार को चेतावनी देने का दावा

गोरखपुर। जिले के 29 थानों में मिशन शक्ति केंद्र के तहत एंटी रोमियो स्क्वाॅड होने के बावजूद सरेराह छात्राओं से छेड़खानी और पिटाई की घटना ने महिला सुरक्षा के दावों की हकीकत उजागर कर दी है। मंगलवार शाम 4:45 बजे हुई वारदात में तीन शोहदों ने छात्राओं को निशाना बनाया। एक घंटे बाद शाम 5:45 बजे डॉयल 112 पर सूचना दी गई, लेकिन पुलिस आधे घंटे बाद पहुंची। इससे रिस्पांस टाइम और मौके तक पहुंचने की अवधि को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

शहर के कुल 30 थानों में से साइबर थाने को छोड़कर 29 थानों में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इन्हीं केंद्रों में एंटी रोमियो स्क्वाॅड को भी समाहित किया गया है। प्रत्येक थाने में दो महिला दरोगा सहित पांच से छह महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती है। गश्त के लिए एक स्कूटी भी उपलब्ध कराई गई है, जिस पर एक महिला दरोगा और एक महिला कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई जाती है।
विज्ञापन

इसके साथ ही डाॅयल 112 पर भी एक महिला पुलिसकर्मी की तैनाती रहती है। इसके बावजूद सार्वजनिक स्थान पर पांच छात्राओं के साथ छेड़खानी होना और विरोध करने पर पिटाई तक की नौबत आ जाना सुरक्षा तंत्र की प्रभावशीलता पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। जिस समय घटना हुई, उस दौरान संबंधित क्षेत्र में एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीम की मौजूदगी थी या नहीं, यदि थी तो घटना की जानकारी उन्हें क्यों नहीं मिल सकी, यह जांच का विषय है। महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार अभियान चलाने का दावा करती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, महिला अपराध के नोडल अधिकारी एसपी क्राइम सुधीर जायसवाल के अनुसार मार्च, अप्रैल और मई माह के दौरान जिले की एंटी रोमियो टीमों ने 88,791 व्यक्तियों की जांच की। इस अवधि में 54 अभियोग दर्ज किए गए, 38 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 28,522 लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। टीम लगातार काम कर रही है। लापरवाही बरतने वाली महिला पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed