फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   heavy Fire caught bike in Kushinagar

कुशीनगर: तेज रफ्तार बाइक में लगी आग, मात्र 30 मिनट में ही हो गई पूरी खाक

Tue, 07 Jul 2020 08:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 07 Jul 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
heavy Fire caught bike in Kushinagar
धू-धू कर जलती बाइक। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में मंगलवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यह शाम 4 बजे हाटा कस्बे में फोरलेन हाइवे के ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार से चलती बाइक में आग लग गई। देखते ही देखते बाइक धू-धू करके जलने लगी।
विज्ञापन


 आग लगने पर बाइक सवार दो युवक वहां से गाड़ी छोड़कर भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आग बुझा कर हाइवे के लेन को खाली कराया।

हाटा नगर के हाइवे के ओवर ब्रिज पर गोरखपुर की तरफ से एक बाइक पर सवार दो युवक कसया की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि  चलती बाइक में तेज आवाज हुई। जिसके बाद बाइक पर सवार युवकों ने बाइक खड़ी कर दी। तब तक बाइक में आग पकड़ ली थी।
विज्ञापन


यह देख बाइक सवार दोनों युवक गाड़ी छोड़कर भाग निकले। बाइक के धू-धू करके जलने के कारण हाइवे की एक लेन जाम हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जब तक आधे घंटे के अंदर बाइक बुरी तरह जलकर राख हो गई। कोतवाली पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुलिस जांच में जुट गई है कि आखिर बाइक में आग लगने के बाद चालक फरार क्यों हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed