फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Heat will increase during the day till Holi, night will remain pleasant

Gorakhpur News: होली तक दिन में और बढ़ेगी गर्मी, रात रहेगी सुहानी

Wed, 20 Mar 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 20 Mar 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Heat will increase during the day till Holi, night will remain pleasant
- दिन में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान
विज्ञापन


- 16 से 17 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है रात में तापमान
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। होली पर्व तक दिन में और गर्मी बढ़ने का अनुमान है। रात सुहानी रहेगी। मौसम विभाग ने 25 व 26 मार्च तक दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है। वहीं रात का तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने से रात सुहानी रहेगी।


मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य के बराबर रहा। वहीं, रात का तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। दिन में कुछ इलाकों में सक्रिय ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने को मिला। दोपहर में कुछ देर के लिए बादल छाए रहे। बुधवार को भी पश्चिमी विक्षोभ के चलते आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो एक सप्ताह में अधिकत तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी का अनुमान है, जबकि रात के तापमान में कुछ ज्यादा परिवर्तन के आसार नहीं हैं। होली पर्व तक रात सुहानी रहने का अनुमान है। हालांकि, दिन का तापमान बढ़ने से गर्मी का अहसास होता रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed