फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Heat wave will continue even today, temperature can cross 44

Gorakhpur Weather: गोरखपुर में आज भी चलेगी लू, 44 के पार जा सकता है तापमान

Mon, 19 Jun 2023 10:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 19 Jun 2023 10:49 AM IST
सार

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार रविवार को दिन का पारा सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस ऊपर था। दिन का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इसकी वजह से पूरे दिन लू के थपेड़ों ने जबरदस्त असर दिखा है। चढ़ते पारे के कारण लोगों पूरे दिन परेशान रहे।

विज्ञापन
Heat wave will continue even today, temperature can cross 44
गोरखपुर में गर्मी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर के लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। सोमवार को भी लू (हीट वेव) चलने की आशंका है। विशेषज्ञ इसकी वजह पूर्वांचल में आ रहे बादलों की हवाओं को मुड़ना बता रहे हैं। इसी कारण अभी लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ेगा। आशंका जताई जा रही है कि सोमवार को 44 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।
विज्ञापन


भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार रविवार को दिन का पारा सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस ऊपर था। दिन का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इसकी वजह से पूरे दिन लू के थपेड़ों ने जबरदस्त असर दिखा है। चढ़ते पारे के कारण लोगों पूरे दिन परेशान रहे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर जिला अस्पताल में नौ, गोला में चार दिन में 137 लोगों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन में सूरज की तपिश की वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दिन के साथ रात के पारे में भी उछाल था। यही कारण है कि रात भी काफी गर्म रही। रविवार को रात में न्यूनतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यह शनिवार के मुकाबले 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक और सामान्य से करीब छह डिग्री सेल्सियस अधिक था।

इससे पूर्व 15 जून को भी न्यूनतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी मौसम काफी गर्म रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। हालांकि, इन सबके बीच मंगलवार को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। जम्मू कश्मीर में शनिवार से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छाए रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed