Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Heat wave conditions will continue for three more days due to strong winds, with a maximum temperature of 41.6 degrees Celsius.

Gorakhpur News: लू के थपेड़ों ने झुलसाया, पारा फिर 41 डिग्री के पार

Sun, 24 May 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Heat wave conditions will continue for three more days due to strong winds, with a maximum temperature of 41.6 degrees Celsius.
गोरखपुर। शनिवार को फिर मौसम ने करवट ली। पारा फिर 41 डिग्र्री के पार पहुंच गया। दोपहर तक झुलसाने वाली धूप और उसके बाद चली गर्म हवाओं से लोग बेहाल दिखे। शाम को सूर्यास्त के समय तक लू के थपेड़े महसूस किए गए। कई बार तेज हवाओं के कारण सड़कों पर धूल उड़ती दिखी।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने शनिवार को तापमान अधिकतम 41.6 और न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। अधिकतम तापमान एक दिन पहले की तुलना में 2.8 डिग्री अधिक था। मई महीने में यह दूसरी बार था, जब तापमान 41 डिग्री के पार पहुंचा। इससे पहले 21 मई को पारा 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

मौसम विभाग का अनुमान है कि 26 मई तक तेज व गर्म हवाएं चलेंगी। इस दौरान हवा की गति 25 से 35 किमी प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू को लेकर 25 मई तक रेड और 26 व 27 मई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय स्थित वेदर स्टेशन के सह समन्वयक डॉ. प्रभुनाथ प्रसाद ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे तक पूर्वी-दक्षिणी दिशा से हवाएं चलीं। दोपहर बाद दक्षिण-पश्चिम दिशा से हवाएं चलने लगीं। शाम से पश्चिम-उत्तर दिशा से हवाएं चल रही हैं।

28 और 29 को बादलों की आवाजाही के संकेत
मौसम विभाग का अनुमान है कि 27 और 28 मई को बादलों की आवाजाही की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed